बाड़मेर रक्तदाता समूह ने ऑनलाइन वेब लिंक का जनहित में किया
विमोचन
अब जिले के रक्तदाता ऑनलाइन जुड़ सकेंगे रक्तदाता समूह से
जिलें में रक्तदान के क्षेत्र में कार्य कर रहे बाड़मेर
रक्तदाता समूह के वेब लिंक का विमोचन बाड़मेर वृताधिकारी डिप्टी ओमप्रकाश उज्जवल ने
किया. विमोचन से पहले वृताधिकारी ने जिले में रक्तदान की स्तिथी और वेब एप्लीकेशन
के बारे में जानकारी ली. समूह संचालक भीमराज जी ने बताया की इस वेब लिंक के जरिए
जिले के आम लोग ऑनलाइन स्वैच्छिक रक्तदाता समूह से जुड़ सकते है और रक्तदान कर कई
जिन्दगीयाँ बचा सकते है. जिला वृताधीकारी ओमप्रकाश उज्जवल ने बताया की समूह द्वारा
किया गया यह कार्य सराहनीय है, आमजन से ज्यादा से ज्यादा जुड़ने की अपील की. आल इंडिया कौमी
एकता कमेटी के महामंत्री अबरार मोहम्मद ने बताया की रक्त फक्ट्रियों में नहीं
बनाया जा सकता और मानव सेवा के इस नेक कार्य में सभी का सहयोग आवश्यक है. पप्पू
कुमार बृजवाल ने बताया की भारत में सेवा को धर्म माना है और रक्तदान से किसी की
जान बचाने का पुन्य प्राप्त होता है.
15 साल के अनुज खत्री ने दिया आईडिया
अनुज खत्री की उम्र मात्र 15 वर्ष है मगर वह बाड़मेर
रक्तदाता समूह से प्रेरित होकर इस क्षेत्र में काम करना चाहते थे. समूह संचालक ने
उनकी लगन को देखते हुए उन्हें समूह में शामिल किया. वे रक्तदान तो नहीं कर सकते
मगर उन्होंने इस क्षेत्र में अपना योगदान वेब लिंक बनाकर दिया. सभी ने उनके इस
होंसले की सराहना की.
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर बाड़मेर वृताधिकारी ओमप्रकाश उज्जवल, आल इंडिया कौमी
एकता कमेटी के महामंत्री अबरार मोहम्मद, बाड़मेर रक्तदाता
समूह संचालक भीमराज कड़ेला, पप्पू बृजवाल, अनुज खत्री आदी
उपस्थित रहे. आमजन goo.gl/IQCrur लिंक पर जाकर
स्वैच्छिक रक्तदाता समूह से जुड़ सकते है और आपातकाल में किसी की जान बचा सकते है.

✌👌👍 superb work...
ReplyDeleteयह तो बस शुरुआत है