Skip to main content

बाड़मेर रक्तदाता समूह की पहल, अब ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे रक्तदाता

बाड़मेर रक्तदाता समूह ने ऑनलाइन वेब लिंक का जनहित में किया विमोचन
अब जिले के रक्तदाता ऑनलाइन जुड़ सकेंगे रक्तदाता समूह से
जिलें में रक्तदान के क्षेत्र में कार्य कर रहे बाड़मेर रक्तदाता समूह के वेब लिंक का विमोचन बाड़मेर वृताधिकारी डिप्टी ओमप्रकाश उज्जवल ने किया. विमोचन से पहले वृताधिकारी ने जिले में रक्तदान की स्तिथी और वेब एप्लीकेशन के बारे में जानकारी ली. समूह संचालक भीमराज जी ने बताया की इस वेब लिंक के जरिए जिले के आम लोग ऑनलाइन स्वैच्छिक रक्तदाता समूह से जुड़ सकते है और रक्तदान कर कई जिन्दगीयाँ बचा सकते है. जिला वृताधीकारी ओमप्रकाश उज्जवल ने बताया की समूह द्वारा किया गया यह कार्य सराहनीय है, आमजन से ज्यादा से ज्यादा जुड़ने की अपील की. आल इंडिया कौमी एकता कमेटी के महामंत्री अबरार मोहम्मद ने बताया की रक्त फक्ट्रियों में नहीं बनाया जा सकता और मानव सेवा के इस नेक कार्य में सभी का सहयोग आवश्यक है. पप्पू कुमार बृजवाल ने बताया की भारत में सेवा को धर्म माना है और रक्तदान से किसी की जान बचाने का पुन्य प्राप्त होता है. 
15 साल के अनुज खत्री ने दिया आईडिया
अनुज खत्री की उम्र मात्र 15 वर्ष है मगर वह बाड़मेर रक्तदाता समूह से प्रेरित होकर इस क्षेत्र में काम करना चाहते थे. समूह संचालक ने उनकी लगन को देखते हुए उन्हें समूह में शामिल किया. वे रक्तदान तो नहीं कर सकते मगर उन्होंने इस क्षेत्र में अपना योगदान वेब लिंक बनाकर दिया. सभी ने उनके इस होंसले की सराहना की.
ये रहे उपस्थित

इस मौके पर बाड़मेर वृताधिकारी ओमप्रकाश उज्जवल, आल इंडिया कौमी एकता कमेटी के महामंत्री अबरार मोहम्मद, बाड़मेर रक्तदाता समूह संचालक भीमराज कड़ेला, पप्पू बृजवाल, अनुज खत्री आदी उपस्थित रहे. आमजन goo.gl/IQCrur लिंक पर जाकर स्वैच्छिक रक्तदाता समूह से जुड़ सकते है और आपातकाल में किसी की जान बचा सकते है.


Comments

  1. ✌👌👍 superb work...
    यह तो बस शुरुआत है

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

डॉक्टर ने अगर ब्लड चढ़ाने को कहा है तो ऐसे में क्या करे? यह पोस्ट पढ़े आपकी समस्या हल हो जायेगी .

तमाम बीमारियों और ऑपरेशनों   में ब्लड चढ़ाने की जरूरत पड़ जाती है। ऐसे में मरीज के घरवालों के  सामने असली चुनौती यह होती है कि वे सेफ ब्लड का इंतजाम कहां से करें। साथ ही यह भी महत्वपूर्ण है कि मरीज को ब्लड चढ़ाने का प्रॉसेस ठीक तरीके से पूरा हो और उसमें पूरी तरह से सावधानी बरती जाए। अगर ब्लड की जरूरत पड़ जाए तो किन बातों का रखें ध्यान... जब भी किसी मरीज को ब्लड की जरुरत पड़े तो सबसे पहला काम ब्लड बैंक में जाकर पता करे की वहाँ वह रक्त मौजूद है या नहीं. अगर ब्लड बैंक में रक्त उपलब्ध है तो आपको भटकने की जरुरत नहीं रह जाती है ,   ब्लड बैंक से ब्लड लेने के लिए आपको स्वयं को या परिचित रिश्तेदार को ब्लड बैंक में बदले में रक्त देना पड़ता है. मतलब आपको जिस ग्रुप के रक्त की जरुरत है वह वहां से मिल जायेगा मगर बदले में आपको किसी भी रक्त समूह का ब्लड ,   ब्लड बैंक में देना होगा. यह ब्लड बैंक का प्रोसेस है. अब अगर आप ब्लड बैंक जाते है और वहा आपको जो रक्त चाहिए वह नहीं मिलता है तो अब ऐसे में आपको उसी ब्लड ग्रुप का डोनर लाने की जरुरत हो उठती है. यह कोई समस्या नहीं है. ...

विशाल रक्तदान शिविर 14 अप्रैल को राजकीय चिकित्सालय में

ब्लड डोनर्स सोसाइटी द्वारा 14 अप्रैल को राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया है. अगर आप इस रक्त दान शिविर मे आकर रक्तदान करते है तो पहले तो आप बहुत ही पूण्य कमा लेंगे। दूसरा आपको प्रशासनिक अधीकारियों द्वारा सम्मानित भी किया जायेगा। आपको ब्लड डोनर्स सोसायटी , बाड़मेर द्वारा वैध सर्टिफिकेट प्रशंसा पत्र भी दिया जाएगा। सम्मान स्वरूप आपको शिल्ड भी भेंट की जाएगी। इसके अलावा आपको , आपके परिवार वालों को , मित्र , बंधु किसी को भी कभी भी रक्त की जरूरत होगी तो आपको तुरंत बिना भागदौड़ के रक्त मिल जाये इस हेतु ब्लड बैंक का डोनर कार्ड भी बना के दिया जाएगा। आप इस शिविर में पधारे और किसी का जीवन बचाने में मदद करें!  आप अपना रजिस्ट्रेशन इन नम्बरों पर कॉल करके या व्हाट्स एप्प मेसेज करके करवा सकते है. 09784096944, 9799306805, 7728823306 

इनसे जानिए सेवा क्या होती है - बाड़मेर के रक्तवीर

ये है बाड़मेर के असली हीरो स्वैच्छिक रक्तदाता लंगेरा के प्रवीणसिंह राजपुरोहित कलक्टर ऑफिस में कनिष्ठ सहायक के रुप मे नौकरी कर रहे है। हर साल अपने पिता स्व. श्री मदनसिंह राजपुरोहित की पुण्यतिथि पर परिवार व दोस्तों सहित ब्लड बैंक जाकर रक्तदान करते है। आप रक्तदान के प्रचार प्रसार हेतु भी कार्य कर रहे है। बाड़मेर आगोर के बृजवाल परिवार के युवा स्व. प्रवीण बृजवाल की असामयिक मृत्यु पश्चात परिवार वाले हरवर्ष पुण्यतिथी पर इसलिये रक्तदान करते है ताकि किसी के घर का चिराग ना बुझे।   ढ़ाणी बाजार के अनिल पंवार चिकित्सालय के चाइल्ड वार्ड में कार्यरत है। नवजातों की माताएं व बच्चों को रक्त की कमी से जुझते हुए देख इस क्षेत्र मे जागरुकता फैलाने का काम कर रहे है। अपने स्टाफ, नर्सिंग स्टूडेंट को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करते है। देराराम बेनीवाल का ब्लड ग्रुप ओ नेगेटिव है और धोरिमन्ना सीएचसी में मेल नर्स के रुप मे सेवाएं दे रहे है। एक बार मलेरिया होने पर जोधपुर के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत आए जूझ रहे थे जहां इन्हें इस दुर्लभ रक्त की जरूरत पड़ी मगर वहां व्यवस्था ना ह...