Skip to main content

इनसे जानिए सेवा क्या होती है - बाड़मेर के रक्तवीर

ये है बाड़मेर के असली हीरो स्वैच्छिक रक्तदाता


लंगेरा के प्रवीणसिंह राजपुरोहित कलक्टर ऑफिस में कनिष्ठ सहायक के रुप मे नौकरी कर रहे है। हर साल अपने पिता स्व. श्री मदनसिंह राजपुरोहित की पुण्यतिथि पर परिवार व दोस्तों सहित ब्लड बैंक जाकर रक्तदान करते है। आप रक्तदान के प्रचार प्रसार हेतु भी कार्य कर रहे है।


बाड़मेर आगोर के बृजवाल परिवार के युवा स्व. प्रवीण बृजवाल की असामयिक मृत्यु पश्चात परिवार वाले हरवर्ष पुण्यतिथी पर इसलिये रक्तदान करते है ताकि किसी के घर का चिराग ना बुझे।  


ढ़ाणी बाजार के अनिल पंवार चिकित्सालय के चाइल्ड वार्ड में कार्यरत है। नवजातों की माताएं व बच्चों को रक्त की कमी से जुझते हुए देख इस क्षेत्र मे जागरुकता फैलाने का काम कर रहे है। अपने स्टाफ, नर्सिंग स्टूडेंट को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करते है।


देराराम बेनीवाल का ब्लड ग्रुप ओ नेगेटिव है और धोरिमन्ना सीएचसी में मेल नर्स के रुप मे सेवाएं दे रहे है। एक बार मलेरिया होने पर जोधपुर के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत आए जूझ रहे थे जहां इन्हें इस दुर्लभ रक्त की जरूरत पड़ी मगर वहां व्यवस्था ना होने पर बाड़मेर की ब्लड डोनर्स सोसाइटी के जरिये जोधपुर में रक्त की व्यवस्था हुई। स्वस्थ होने के बाद ही से और ज्यादा सक्रिय होकर रक्तदान और चिकित्सा सेवा के लिए योगदान दे रहे है।


भादरेस के ईश्वर कुमावत का ब्लड ग्रुप ए नेगेटिव बहुत ही रेयर है। आप हर बार तीस किलोमीटर से अधिक दुरी से रक्तदान करने आते है और मरीज के परिजनों से धन्यवाद के अलावा कुछ नहीं लेते। एक बार आप अपने परिवार वालों को जैसलमेर छोड़ने जा रहे थे रास्ते मे इमरजेंसी में कॉल आया तो उन्हें रास्ते में गाड़ी मोड़कर पहले बाड़मेर आकर रक्तदान किया। लॉकडाउन में भी बाइक पर भादरेश से बाड़मेर रक्तदान करने आये।

इनकी ही तरह मुरलीधर भाम्भू एबी पाॅजिटीव, राकेश खत्री ए पाॅजिटीव, दिग्विजयसिंह बी पाॅजिटिव, दिलीप त्रिवेदी ए पाॅजिटिव, लव दैया ओ पाॅजिटिव, सवाईसिंह भाटी ए पाॅजिटिव, अशोक सेजू एबी पाॅजिटीव, जसराज बेनिवाल ए नेगेटिव, मनोहर मंडोवरा ए पाॅजिटीव आदि सक्रिय रक्तदाता के रुप मे मानवहित में सेवाएं दे रहे है।

Comments

Popular posts from this blog

विशाल रक्तदान शिविर 14 अप्रैल को राजकीय चिकित्सालय में

ब्लड डोनर्स सोसाइटी द्वारा 14 अप्रैल को राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया है. अगर आप इस रक्त दान शिविर मे आकर रक्तदान करते है तो पहले तो आप बहुत ही पूण्य कमा लेंगे। दूसरा आपको प्रशासनिक अधीकारियों द्वारा सम्मानित भी किया जायेगा। आपको ब्लड डोनर्स सोसायटी , बाड़मेर द्वारा वैध सर्टिफिकेट प्रशंसा पत्र भी दिया जाएगा। सम्मान स्वरूप आपको शिल्ड भी भेंट की जाएगी। इसके अलावा आपको , आपके परिवार वालों को , मित्र , बंधु किसी को भी कभी भी रक्त की जरूरत होगी तो आपको तुरंत बिना भागदौड़ के रक्त मिल जाये इस हेतु ब्लड बैंक का डोनर कार्ड भी बना के दिया जाएगा। आप इस शिविर में पधारे और किसी का जीवन बचाने में मदद करें!  आप अपना रजिस्ट्रेशन इन नम्बरों पर कॉल करके या व्हाट्स एप्प मेसेज करके करवा सकते है. 09784096944, 9799306805, 7728823306 

निर्जरा एकादशी पर निम्बला गांव के युवाओं ने किया रक्त का दान

सीमावर्ती जिले बाड़मेर के गांवों में रक्तदान जागरूकता इस कदर फैली है कि अब आम दिनों में भी रक्तदान शिविर होने लगे है। ऐसा ही आज निम्बला गांव के युवाओं ने निर्जरा एकादशी पर रक्तदान कर बहुत ही पूण्य का काम किया। कार्यक्रम की शुरुआत उदय सेजू पोस्ट अधीक्षक, डॉ. भरत सारण, भीमराज कड़ेला, उतमाराम सुथार प्रधानाचार्य , गुणेशाराम कुमावत, खेतदान चारण, भूरसिंह चोहान, ने फीता काटकर की । प्रभुराम तथा नेमसिंह ने सबसे पहले रक्तदान किया। कार्यक्रम के भामाशाह  नरपतसिंह, टीकमसिंह, गोपालदान, हरखाराम सेजू, बाबूलाल सुथार, वेदाराम सेजू, मगसिंह राजपुरोहित, अरविंद बारहट रहे जिन्होने कार्यक्रम के दोरान बहुत ही उम्दा व्यवस्था एवं सेवाएं प्रदान की । शिविर के दौरान  भोजदान , दुर्गदान ,  दीपसिंह  पब्बाराम ,  छोगसिंह ,  सांवल सिंह,  खुमाराम, किशनाराम सेजू, पांचाराम आदि गांव के बुजुर्ग तथा खीमराज जांगिड़, ललित सऊ, गौतम चावड़ा, दिलीप सेजू, डूंगर सेजू, कैलाश जागिंड, डामरसिंह, रणवीरसिंह, ललित सउ, खरथ सेजू आदि युवाओं का विशेष सहयोग रहा।  इस दौरान कुल 51 युवाओं ने रक्त...

बाड़मेर की लाइफलाइन - ब्लड डोनर्स सोसाइटी

ब्लड डोनर्स सोसाइटी पिछले सात वर्ष से बाड़मेर में रक्तदान जागरूकता को लेकर प्रयासरत है। सोसाइटी के संस्थापक भीमराज कड़ेला के प्रयासों से ही बाड़मेर में रक्तदान क्रांति की शुरुआत हुई है। सत्रह से अधिक रक्तदान शिविर, सैकड़ो रक्तदान जागरूकता शिविर, रक्तदान पर विभिन्न प्रतियोगिताएं, ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम जैसे भिन्न भिन्न तरीकों से आमजन में रक्तदान के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर कर लाखों लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहे है। वर्ष 2015 में जन्मदिन, पुण्यतिथी, सालगिरह जैसे अवसरों पर रक्तदान करने ही पहल की शुरुआत भी की है। गणतंत्र दिवस पर रक्तदान को लेकर झांकी निकाली जिसे द्वितीय स्थान भी मिला। लगभग दस हजार से अधिक स्वैच्छिक रक्तदाता तैयार किये जिसमे से पांच हजार रजिस्टर्ड रक्तदाता है। सभी ब्लड ग्रुप के रक्तदाता हर समय रक्तदान को हाजिर मिलेंगे। इसी माह ही रक्तसेवा वेबसाइट का विमोचन किया जिससे सम्पूर्ण भारतवर्ष में रक्त की व्यवस्था करवाई जा सकती है। सोसाइटी द्वारा रक्तदाताओं को सम्मान मिले इसलिए हर वर्ष सम्मान समारोह का आयोजन भी करवाया जाता है, रक्तदाता निःशुल्क एवं निःस्वार्थ भ...