Skip to main content

निर्जरा एकादशी पर निम्बला गांव के युवाओं ने किया रक्त का दान



सीमावर्ती जिले बाड़मेर के गांवों में रक्तदान जागरूकता इस कदर फैली है कि अब आम दिनों में भी रक्तदान शिविर होने लगे है। ऐसा ही आज निम्बला गांव के युवाओं ने निर्जरा एकादशी पर रक्तदान कर बहुत ही पूण्य का काम किया। कार्यक्रम की शुरुआत उदय सेजू पोस्ट अधीक्षक, डॉ. भरत सारण, भीमराज कड़ेला, उतमाराम सुथार प्रधानाचार्य , गुणेशाराम कुमावत, खेतदान चारण, भूरसिंह चोहान, ने फीता काटकर की ।


प्रभुराम तथा नेमसिंह ने सबसे पहले रक्तदान किया। कार्यक्रम के भामाशाह  नरपतसिंह, टीकमसिंह, गोपालदान, हरखाराम सेजू, बाबूलाल सुथार, वेदाराम सेजू, मगसिंह राजपुरोहित, अरविंद बारहट रहे जिन्होने कार्यक्रम के दोरान बहुत ही उम्दा व्यवस्था एवं सेवाएं प्रदान की । शिविर के दौरान  भोजदान , दुर्गदान ,  दीपसिंह  पब्बाराम ,  छोगसिंह ,  सांवल सिंह,  खुमाराम, किशनाराम सेजू, पांचाराम आदि गांव के बुजुर्ग तथा खीमराज जांगिड़, ललित सऊ, गौतम चावड़ा, दिलीप सेजू, डूंगर सेजू, कैलाश जागिंड, डामरसिंह, रणवीरसिंह, ललित सउ, खरथ सेजू आदि युवाओं का विशेष सहयोग रहा।


 इस दौरान कुल 51 युवाओं ने रक्तदान किया तथा 138 लोगों ने आपातकाल में रक्तदान करने  हेतु अपना रजिस्ट्रेशन करवाया । सभी रक्तदाताओं, भामाशाहों का प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में डॉ. भरत सारण एंड टीम ने ब्लड टीम के रूप में उपलब्ध रहे। ब्लड डोनर्स सोसायटी के नरपत सेजू, अक्षयदान बारहट, प्रवीण सिंह राजपुरोहित, जसराज चोधरी आदि ने रक्तदान कार्यक्रम के दौरान अपनी सेवाएं दी ।

कार्यक्रम के अंत मे ब्लड डोनर्स सोसाइटी के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक जे सेजू और समाजसेवी सवाईलाल कुमावत ने सभी का आभार प्रकट किया।

Comments

Popular posts from this blog

डॉक्टर ने अगर ब्लड चढ़ाने को कहा है तो ऐसे में क्या करे? यह पोस्ट पढ़े आपकी समस्या हल हो जायेगी .

तमाम बीमारियों और ऑपरेशनों   में ब्लड चढ़ाने की जरूरत पड़ जाती है। ऐसे में मरीज के घरवालों के  सामने असली चुनौती यह होती है कि वे सेफ ब्लड का इंतजाम कहां से करें। साथ ही यह भी महत्वपूर्ण है कि मरीज को ब्लड चढ़ाने का प्रॉसेस ठीक तरीके से पूरा हो और उसमें पूरी तरह से सावधानी बरती जाए। अगर ब्लड की जरूरत पड़ जाए तो किन बातों का रखें ध्यान... जब भी किसी मरीज को ब्लड की जरुरत पड़े तो सबसे पहला काम ब्लड बैंक में जाकर पता करे की वहाँ वह रक्त मौजूद है या नहीं. अगर ब्लड बैंक में रक्त उपलब्ध है तो आपको भटकने की जरुरत नहीं रह जाती है ,   ब्लड बैंक से ब्लड लेने के लिए आपको स्वयं को या परिचित रिश्तेदार को ब्लड बैंक में बदले में रक्त देना पड़ता है. मतलब आपको जिस ग्रुप के रक्त की जरुरत है वह वहां से मिल जायेगा मगर बदले में आपको किसी भी रक्त समूह का ब्लड ,   ब्लड बैंक में देना होगा. यह ब्लड बैंक का प्रोसेस है. अब अगर आप ब्लड बैंक जाते है और वहा आपको जो रक्त चाहिए वह नहीं मिलता है तो अब ऐसे में आपको उसी ब्लड ग्रुप का डोनर लाने की जरुरत हो उठती है. यह कोई समस्या नहीं है. ...

विशाल रक्तदान शिविर 14 अप्रैल को राजकीय चिकित्सालय में

ब्लड डोनर्स सोसाइटी द्वारा 14 अप्रैल को राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया है. अगर आप इस रक्त दान शिविर मे आकर रक्तदान करते है तो पहले तो आप बहुत ही पूण्य कमा लेंगे। दूसरा आपको प्रशासनिक अधीकारियों द्वारा सम्मानित भी किया जायेगा। आपको ब्लड डोनर्स सोसायटी , बाड़मेर द्वारा वैध सर्टिफिकेट प्रशंसा पत्र भी दिया जाएगा। सम्मान स्वरूप आपको शिल्ड भी भेंट की जाएगी। इसके अलावा आपको , आपके परिवार वालों को , मित्र , बंधु किसी को भी कभी भी रक्त की जरूरत होगी तो आपको तुरंत बिना भागदौड़ के रक्त मिल जाये इस हेतु ब्लड बैंक का डोनर कार्ड भी बना के दिया जाएगा। आप इस शिविर में पधारे और किसी का जीवन बचाने में मदद करें!  आप अपना रजिस्ट्रेशन इन नम्बरों पर कॉल करके या व्हाट्स एप्प मेसेज करके करवा सकते है. 09784096944, 9799306805, 7728823306 

इनसे जानिए सेवा क्या होती है - बाड़मेर के रक्तवीर

ये है बाड़मेर के असली हीरो स्वैच्छिक रक्तदाता लंगेरा के प्रवीणसिंह राजपुरोहित कलक्टर ऑफिस में कनिष्ठ सहायक के रुप मे नौकरी कर रहे है। हर साल अपने पिता स्व. श्री मदनसिंह राजपुरोहित की पुण्यतिथि पर परिवार व दोस्तों सहित ब्लड बैंक जाकर रक्तदान करते है। आप रक्तदान के प्रचार प्रसार हेतु भी कार्य कर रहे है। बाड़मेर आगोर के बृजवाल परिवार के युवा स्व. प्रवीण बृजवाल की असामयिक मृत्यु पश्चात परिवार वाले हरवर्ष पुण्यतिथी पर इसलिये रक्तदान करते है ताकि किसी के घर का चिराग ना बुझे।   ढ़ाणी बाजार के अनिल पंवार चिकित्सालय के चाइल्ड वार्ड में कार्यरत है। नवजातों की माताएं व बच्चों को रक्त की कमी से जुझते हुए देख इस क्षेत्र मे जागरुकता फैलाने का काम कर रहे है। अपने स्टाफ, नर्सिंग स्टूडेंट को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करते है। देराराम बेनीवाल का ब्लड ग्रुप ओ नेगेटिव है और धोरिमन्ना सीएचसी में मेल नर्स के रुप मे सेवाएं दे रहे है। एक बार मलेरिया होने पर जोधपुर के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत आए जूझ रहे थे जहां इन्हें इस दुर्लभ रक्त की जरूरत पड़ी मगर वहां व्यवस्था ना ह...