Skip to main content

डॉक्टर ने अगर ब्लड चढ़ाने को कहा है तो ऐसे में क्या करे? यह पोस्ट पढ़े आपकी समस्या हल हो जायेगी .


तमाम बीमारियों और ऑपरेशनों में ब्लड चढ़ाने की जरूरत पड़ जाती है। ऐसे में मरीज के घरवालों के सामने असली चुनौती यह होती है कि वे सेफ ब्लड का इंतजाम कहां से करें। साथ ही यह भी महत्वपूर्ण है कि मरीज को ब्लड चढ़ाने का प्रॉसेस ठीक तरीके से पूरा हो और उसमें पूरी तरह से सावधानी बरती जाए। अगर ब्लड की जरूरत पड़ जाए तो किन बातों का रखें ध्यान...

जब भी किसी मरीज को ब्लड की जरुरत पड़े तो सबसे पहला काम ब्लड बैंक में जाकर पता करे की वहाँ वह रक्त मौजूद है या नहीं.
अगर ब्लड बैंक में रक्त उपलब्ध है तो आपको भटकने की जरुरत नहीं रह जाती है, ब्लड बैंक से ब्लड लेने के लिए आपको स्वयं को या परिचित रिश्तेदार को ब्लड बैंक में बदले में रक्त देना पड़ता है. मतलब आपको जिस ग्रुप के रक्त की जरुरत है वह वहां से मिल जायेगा मगर बदले में आपको किसी भी रक्त समूह का ब्लड, ब्लड बैंक में देना होगा. यह ब्लड बैंक का प्रोसेस है.
अब अगर आप ब्लड बैंक जाते है और वहा आपको जो रक्त चाहिए वह नहीं मिलता है तो अब ऐसे में आपको उसी ब्लड ग्रुप का डोनर लाने की जरुरत हो उठती है. यह कोई समस्या नहीं है.
अमूमन पोसिटिव ब्लड ग्रुप के ब्लड आपको ब्लड बैंक में मिल ही जाते है, नेगेटिव रक्त ग्रुप में कभी कबार समस्या आ जाती है.
तो ऐसे में आपको अपने उस परिजन को बुलाना चाहिए जिसका रक्त समूह आपको जरुरत है. परिजन नहीं तो मित्र या आपकी पहचान में कोई हो तो उसे कहे.
अब अगर इतना सा करने के बाद भी आपको उस ब्लड ग्रुप का रक्तदाता नहीं मिलता है तो ऐसे में आप रक्तदान के क्षेत्र में सहयोग करने वाली संस्थाओ, सेवा भावी लोगों से संपर्क करे.
ब्लड बैंक से आप उनके नंबर ले लेवे, क्योकि ब्लड बैंक इनके नंबर रखती है. उन्हें कॉल करे और फालतू में कोई पोस्ट करके माहौल ख़राब ना करे आपको तो बस उस संस्था या ग्रुप को कॉल करना है, वो आपकी स्तिथि समझकर डोनर भेज देते है.
यह सब सुनने में जितना सरल लग रहा है वैसे ही यह वास्तव में भी सरल है, तो आप इस जानकारी को पढ़े, समझे और अन्य लोगो को भी समझाए की अगर अस्पताल में किसी परिचित या अन्य को रक्त की जरुरत हो तो घबराये नहीं बल्कि ये सामान्य स्टेप फोलो करे.

 -बाड़मेर रक्तदाता समूह द्वारा जनहित में जारी  

Comments

  1. बिलकुल सही बात है।

    ReplyDelete
  2. जरूरतमंद इस बात को दिमाग मे रखे ताकि उसके काम आ सके।

    ReplyDelete
  3. जरूरतमंद इस बात को दिमाग मे रखे ताकि उसके काम आ सके।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

विशाल रक्तदान शिविर 14 अप्रैल को राजकीय चिकित्सालय में

ब्लड डोनर्स सोसाइटी द्वारा 14 अप्रैल को राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया है. अगर आप इस रक्त दान शिविर मे आकर रक्तदान करते है तो पहले तो आप बहुत ही पूण्य कमा लेंगे। दूसरा आपको प्रशासनिक अधीकारियों द्वारा सम्मानित भी किया जायेगा। आपको ब्लड डोनर्स सोसायटी , बाड़मेर द्वारा वैध सर्टिफिकेट प्रशंसा पत्र भी दिया जाएगा। सम्मान स्वरूप आपको शिल्ड भी भेंट की जाएगी। इसके अलावा आपको , आपके परिवार वालों को , मित्र , बंधु किसी को भी कभी भी रक्त की जरूरत होगी तो आपको तुरंत बिना भागदौड़ के रक्त मिल जाये इस हेतु ब्लड बैंक का डोनर कार्ड भी बना के दिया जाएगा। आप इस शिविर में पधारे और किसी का जीवन बचाने में मदद करें!  आप अपना रजिस्ट्रेशन इन नम्बरों पर कॉल करके या व्हाट्स एप्प मेसेज करके करवा सकते है. 09784096944, 9799306805, 7728823306 

निर्जरा एकादशी पर निम्बला गांव के युवाओं ने किया रक्त का दान

सीमावर्ती जिले बाड़मेर के गांवों में रक्तदान जागरूकता इस कदर फैली है कि अब आम दिनों में भी रक्तदान शिविर होने लगे है। ऐसा ही आज निम्बला गांव के युवाओं ने निर्जरा एकादशी पर रक्तदान कर बहुत ही पूण्य का काम किया। कार्यक्रम की शुरुआत उदय सेजू पोस्ट अधीक्षक, डॉ. भरत सारण, भीमराज कड़ेला, उतमाराम सुथार प्रधानाचार्य , गुणेशाराम कुमावत, खेतदान चारण, भूरसिंह चोहान, ने फीता काटकर की । प्रभुराम तथा नेमसिंह ने सबसे पहले रक्तदान किया। कार्यक्रम के भामाशाह  नरपतसिंह, टीकमसिंह, गोपालदान, हरखाराम सेजू, बाबूलाल सुथार, वेदाराम सेजू, मगसिंह राजपुरोहित, अरविंद बारहट रहे जिन्होने कार्यक्रम के दोरान बहुत ही उम्दा व्यवस्था एवं सेवाएं प्रदान की । शिविर के दौरान  भोजदान , दुर्गदान ,  दीपसिंह  पब्बाराम ,  छोगसिंह ,  सांवल सिंह,  खुमाराम, किशनाराम सेजू, पांचाराम आदि गांव के बुजुर्ग तथा खीमराज जांगिड़, ललित सऊ, गौतम चावड़ा, दिलीप सेजू, डूंगर सेजू, कैलाश जागिंड, डामरसिंह, रणवीरसिंह, ललित सउ, खरथ सेजू आदि युवाओं का विशेष सहयोग रहा।  इस दौरान कुल 51 युवाओं ने रक्त...

बाड़मेर की लाइफलाइन - ब्लड डोनर्स सोसाइटी

ब्लड डोनर्स सोसाइटी पिछले सात वर्ष से बाड़मेर में रक्तदान जागरूकता को लेकर प्रयासरत है। सोसाइटी के संस्थापक भीमराज कड़ेला के प्रयासों से ही बाड़मेर में रक्तदान क्रांति की शुरुआत हुई है। सत्रह से अधिक रक्तदान शिविर, सैकड़ो रक्तदान जागरूकता शिविर, रक्तदान पर विभिन्न प्रतियोगिताएं, ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम जैसे भिन्न भिन्न तरीकों से आमजन में रक्तदान के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर कर लाखों लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहे है। वर्ष 2015 में जन्मदिन, पुण्यतिथी, सालगिरह जैसे अवसरों पर रक्तदान करने ही पहल की शुरुआत भी की है। गणतंत्र दिवस पर रक्तदान को लेकर झांकी निकाली जिसे द्वितीय स्थान भी मिला। लगभग दस हजार से अधिक स्वैच्छिक रक्तदाता तैयार किये जिसमे से पांच हजार रजिस्टर्ड रक्तदाता है। सभी ब्लड ग्रुप के रक्तदाता हर समय रक्तदान को हाजिर मिलेंगे। इसी माह ही रक्तसेवा वेबसाइट का विमोचन किया जिससे सम्पूर्ण भारतवर्ष में रक्त की व्यवस्था करवाई जा सकती है। सोसाइटी द्वारा रक्तदाताओं को सम्मान मिले इसलिए हर वर्ष सम्मान समारोह का आयोजन भी करवाया जाता है, रक्तदाता निःशुल्क एवं निःस्वार्थ भ...