Skip to main content

सेल्यूट भीमराज कडेला और आपकी टीम को....!!

बाड़मेर रक्तदाता समूह को समर्पित
पप्पू कुमार बृजवाल A1 TV

सेल्यूट भीमराज कडेला और आपकी टीम को....!!
#पप्पूकुमार बृजवाल
आम राय होती हैं कि इंसान खून का नाम सुनकर सन्न रह जाता हैं या यूँ कहे कि खून देखकर ही विचलित हो जाता हैं तो यह सही होगा। बाड़मेर में इन दिनों एक शख्स भीमराज कडेला है जो अपने साथियो के सहयोग से किसी जरूरतमंद को आपातकालीन में रक्तदान करवा कर कई इंसानो की जिंदगी बचा रहे है। मैं काफी समय से इस ग्रुप में जुड़ा हुआ हूँ और इस ग्रुप से जुड़े सदस्य हर रोज एक ना एक पोस्ट रक्तदान की आवश्यकता को लेकर करते ही है। जैसे ही रक्तदान को लेकर ऐसी पोस्ट आती है जिसमें लिखा हुआ होता है फलाने मरीज को रक्त की सख्त आवश्यकता है तो सबसे पहले ग्रुप एडमिन भीमराज कडेला उस मरीज तक पहुंच कर उसको रक्त उपलब्ध करवाते है। यंहा तक की ग्रुप एडमिन भीमराज कडेला द्वारा मानव हित में किए जा रहे सराहनीय कार्य को लेकर अस्पताल प्रशासन भली भांति से वाकिफ है और बीती 26 जनवरी को अस्पताल प्रशासन ने भीमराज को सम्मानित करवाने के लिए जिला प्रशासन को पत्र भी लिखा लेकिन ना जाने जिला प्रशासन को इस महान कार्य या यूँ कहे भीमराज का काम पसन्द नही आया हो और उन्होंने सम्मानित वाली सूचि में इनका नाम ही नही जोड़ा। खैर उसके बावजूद भी रक्तदाता भीमराज अपने कार्य को बखूबी से निभा रहे है। जब भी मुझे मिलते है एक ही बात इनकी जुबान पर होती है की राजकीय अस्पताल में दाग नही लगना चाहिए की एक फलाने मरीज ने रक्त के अभाव में दम तोड़ दिया। रक्तदाता भीमराज कडेला का मानना हैं कि खून के रिश्ते को दुनिया का सबसे अटूट बंधन माना जाता है और अपनी रगों में बहते खून के चंद कतरे ''दान'' करके आप ऐसे अनजाने लोगो की जान निस्वार्थ भाव से बचा सकते हैं जो आपसे कभी मिले नहीं या फिर आपका कोई उनसे वास्ता नहीं रहा हो। भीमराज कडेला के इस महान कार्य को देखकर बाड़मेर शहर में बहुत से लोग इस मुहीम में जुड़ रहे है और खासकर आज पुलिस कप्तान साब की एक पोस्ट ने मुझे सोचने को मजबूर कर दिया की वास्तव में रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता। भीमराज जी कडेला और पुलिस कप्तान परिस जी देशमुख साब की सोच को दिल से सलाम करता हूँ। धन्यवाद


Comments

  1. इस पुण्य भरे कार्य के लिए बहुत बहुत आभार

    ReplyDelete
  2. इस पुण्य भरे कार्य के लिए बहुत बहुत आभार

    ReplyDelete
  3. भीमराज कड़ेला का यह सराहनीय कदम है,उनके जज्ज्बे को दिल से सलाम।।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

विशाल रक्तदान शिविर 14 अप्रैल को राजकीय चिकित्सालय में

ब्लड डोनर्स सोसाइटी द्वारा 14 अप्रैल को राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया है. अगर आप इस रक्त दान शिविर मे आकर रक्तदान करते है तो पहले तो आप बहुत ही पूण्य कमा लेंगे। दूसरा आपको प्रशासनिक अधीकारियों द्वारा सम्मानित भी किया जायेगा। आपको ब्लड डोनर्स सोसायटी , बाड़मेर द्वारा वैध सर्टिफिकेट प्रशंसा पत्र भी दिया जाएगा। सम्मान स्वरूप आपको शिल्ड भी भेंट की जाएगी। इसके अलावा आपको , आपके परिवार वालों को , मित्र , बंधु किसी को भी कभी भी रक्त की जरूरत होगी तो आपको तुरंत बिना भागदौड़ के रक्त मिल जाये इस हेतु ब्लड बैंक का डोनर कार्ड भी बना के दिया जाएगा। आप इस शिविर में पधारे और किसी का जीवन बचाने में मदद करें!  आप अपना रजिस्ट्रेशन इन नम्बरों पर कॉल करके या व्हाट्स एप्प मेसेज करके करवा सकते है. 09784096944, 9799306805, 7728823306 

निर्जरा एकादशी पर निम्बला गांव के युवाओं ने किया रक्त का दान

सीमावर्ती जिले बाड़मेर के गांवों में रक्तदान जागरूकता इस कदर फैली है कि अब आम दिनों में भी रक्तदान शिविर होने लगे है। ऐसा ही आज निम्बला गांव के युवाओं ने निर्जरा एकादशी पर रक्तदान कर बहुत ही पूण्य का काम किया। कार्यक्रम की शुरुआत उदय सेजू पोस्ट अधीक्षक, डॉ. भरत सारण, भीमराज कड़ेला, उतमाराम सुथार प्रधानाचार्य , गुणेशाराम कुमावत, खेतदान चारण, भूरसिंह चोहान, ने फीता काटकर की । प्रभुराम तथा नेमसिंह ने सबसे पहले रक्तदान किया। कार्यक्रम के भामाशाह  नरपतसिंह, टीकमसिंह, गोपालदान, हरखाराम सेजू, बाबूलाल सुथार, वेदाराम सेजू, मगसिंह राजपुरोहित, अरविंद बारहट रहे जिन्होने कार्यक्रम के दोरान बहुत ही उम्दा व्यवस्था एवं सेवाएं प्रदान की । शिविर के दौरान  भोजदान , दुर्गदान ,  दीपसिंह  पब्बाराम ,  छोगसिंह ,  सांवल सिंह,  खुमाराम, किशनाराम सेजू, पांचाराम आदि गांव के बुजुर्ग तथा खीमराज जांगिड़, ललित सऊ, गौतम चावड़ा, दिलीप सेजू, डूंगर सेजू, कैलाश जागिंड, डामरसिंह, रणवीरसिंह, ललित सउ, खरथ सेजू आदि युवाओं का विशेष सहयोग रहा।  इस दौरान कुल 51 युवाओं ने रक्त...

इनसे जानिए सेवा क्या होती है - बाड़मेर के रक्तवीर

ये है बाड़मेर के असली हीरो स्वैच्छिक रक्तदाता लंगेरा के प्रवीणसिंह राजपुरोहित कलक्टर ऑफिस में कनिष्ठ सहायक के रुप मे नौकरी कर रहे है। हर साल अपने पिता स्व. श्री मदनसिंह राजपुरोहित की पुण्यतिथि पर परिवार व दोस्तों सहित ब्लड बैंक जाकर रक्तदान करते है। आप रक्तदान के प्रचार प्रसार हेतु भी कार्य कर रहे है। बाड़मेर आगोर के बृजवाल परिवार के युवा स्व. प्रवीण बृजवाल की असामयिक मृत्यु पश्चात परिवार वाले हरवर्ष पुण्यतिथी पर इसलिये रक्तदान करते है ताकि किसी के घर का चिराग ना बुझे।   ढ़ाणी बाजार के अनिल पंवार चिकित्सालय के चाइल्ड वार्ड में कार्यरत है। नवजातों की माताएं व बच्चों को रक्त की कमी से जुझते हुए देख इस क्षेत्र मे जागरुकता फैलाने का काम कर रहे है। अपने स्टाफ, नर्सिंग स्टूडेंट को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करते है। देराराम बेनीवाल का ब्लड ग्रुप ओ नेगेटिव है और धोरिमन्ना सीएचसी में मेल नर्स के रुप मे सेवाएं दे रहे है। एक बार मलेरिया होने पर जोधपुर के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत आए जूझ रहे थे जहां इन्हें इस दुर्लभ रक्त की जरूरत पड़ी मगर वहां व्यवस्था ना ह...