Skip to main content

Posts

डॉक्टर ने अगर ब्लड चढ़ाने को कहा है तो ऐसे में क्या करे? यह पोस्ट पढ़े आपकी समस्या हल हो जायेगी .

तमाम बीमारियों और ऑपरेशनों   में ब्लड चढ़ाने की जरूरत पड़ जाती है। ऐसे में मरीज के घरवालों के  सामने असली चुनौती यह होती है कि वे सेफ ब्लड का इंतजाम कहां से करें। साथ ही यह भी महत्वपूर्ण है कि मरीज को ब्लड चढ़ाने का प्रॉसेस ठीक तरीके से पूरा हो और उसमें पूरी तरह से सावधानी बरती जाए। अगर ब्लड की जरूरत पड़ जाए तो किन बातों का रखें ध्यान... जब भी किसी मरीज को ब्लड की जरुरत पड़े तो सबसे पहला काम ब्लड बैंक में जाकर पता करे की वहाँ वह रक्त मौजूद है या नहीं. अगर ब्लड बैंक में रक्त उपलब्ध है तो आपको भटकने की जरुरत नहीं रह जाती है ,   ब्लड बैंक से ब्लड लेने के लिए आपको स्वयं को या परिचित रिश्तेदार को ब्लड बैंक में बदले में रक्त देना पड़ता है. मतलब आपको जिस ग्रुप के रक्त की जरुरत है वह वहां से मिल जायेगा मगर बदले में आपको किसी भी रक्त समूह का ब्लड ,   ब्लड बैंक में देना होगा. यह ब्लड बैंक का प्रोसेस है. अब अगर आप ब्लड बैंक जाते है और वहा आपको जो रक्त चाहिए वह नहीं मिलता है तो अब ऐसे में आपको उसी ब्लड ग्रुप का डोनर लाने की जरुरत हो उठती है. यह कोई समस्या नहीं है. ...

कंप्यूटर ऑपरेटर विजय चौधरी ने दिया मानवता का परिचय

17.05.2017 शिवम हॉस्पिटल में एक महीला के बच्चे दानी के ऑपरेशन के लिए ओ पॉजिटिव रक्त की जरुरत पड़ी. परिजनों द्वारा अपना ब्लड बैंक में संपर्क किया गया जहाँ ओ पोसिटिव रक्त उपलब्ध नहीं था. परिजन के साथ उपस्थित दुर्जन सिंह जी के प्रयास सराहनीय रहे की उन्होंने कई डोनर से संपर्क किया और समूह से भी सहायता मांगी. चिकित्सालय परिवार के ही विजय चौधरी, कंप्यूटर ऑपरेटर को जब इस बात का पता चला तो वे मानवता का परिचय देते हुए रक्तदान करने आगे आये. आप भी मानवता का परिचय देवे और दूसरों की मदद करे.

आये थे काउंसलिंग करवाने और दे दिया जीवनदान

बाड़मेर जिले के राजकीय महाविद्यालय के  एक व्याख्याता जो अपनी पत्नी की शिक्षक भर्ती परीक्षा 2012 की काउंसलिंग करवाने पंचायत समिति सभागार बाड़मेर में आये हुए थे. राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में एक महीला को अत्यधिक रक्तस्त्राव के कारण एबी नेगेटिव रक्त चढ़ाने की जरुरत पड़ी. काफी मशक्कत करने के बाद भी यह रक्त मिलना मुश्किल हो रहा था. अंत में ब्लड बैंक वालों ने बाड़मेर रक्तदाता समूह से संपर्क करने की सलाह दी. भूराराम सारण ने समूह संचालक से संपर्क किया. समूह संचालक ने जैसे ही व्याख्याता बाबु लाल मेघवाल को मरीज की स्तिथी बताई तो वे तुरंत तैयार हो गये. अपनी पत्नी को काउंसलिंग में छोड़ मेघवाल रक्तदान को आये. मेघवाल व्याख्याता है और उन्होंने जीवन का अनुभव करवा दिया. जाते जाते एक शिक्षा दे गये की जीवन अनमोल है, जितनी हो सके हर किसी की मदद करनी चाहिए.   

अम्बेडकर जयंती पर रक्तदान करने वाले रक्त भामाशाहों की सूची जारी

भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती 14 अप्रैल 2017 पर राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में रक्तदान करने वालो की सूची:-  1. 2. 3. 4. 5. 6.

बाबा साहेब कि जयंती पर बना सामाजिक समरसता का रिकॉर्ड

. महायज्ञ में 160 यूनिट की आहुति रक्त के अभाव में नहीं जायेगी जान  सीमान्त बाड़मेर में पहली बार दिखी रक्तदान के प्रति जागरूकता   सामाजिक समरसता का दिन और बुजुर्गों महिलाओं और युवाओं की उमड़ी भीड़ हर कोई रक्तदान महादान अभियान में स्वयं को रक्तदान देने के लिए आगे कर रहा था और पूरी डॉक्टरों की टीम जुटी थी इस अभियान को गति देने में मौका था रक्तदान महादान नामक रक्तदान शिविर के महायज्ञ में सुबह से ही महिलाओं और युवाओं ने पहुंचना शुरू कर दिया था इस अनूठे आयोजन की भागीदार बने  ब्लड डोनर्स सोसायटी बाड़मेर द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर के प्रति पहली बार इतना उत्साह और जागरूकता का संचार दिखा. कलेक्टर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पहुंचे हौसला बढ़ाने ब्लड डोनर्स सोसायटी के अक्षयदान भादरेश ने बताया कि सुबह 9 बजे से ही युवाओं और महिलाओं की भीड़ जुटना शुरू हो गयी थी कार्यक्रम के शुरुआत में जिला कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा और अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल मेघवाल कार्यक्रम में पहुंचे और...

विशाल रक्तदान शिविर आज

बाबा साहेब की जयंती पर युवा करेंगे रक्तदान  भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में ब्लड डोनर्स सोसायटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसकी तैयारियां वृहद स्तर पर की जा रही हैं। विशाल रक्तदान शिविर के लिए रक्तदाता समूह की टीमों द्वारा जिले भर में प्रचार प्रसार किया जा रहा है तथा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पीले चावल बांटे। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रशासनिक अधीकारियों जिला कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओपी विश्नोई,पुलिस अधीक्षक गगनदीप सिंघला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल मेघवाल, उपखंड अधिकारी चेतन कुमार त्रिपाठी, जिला रसद अधिकारी कंवराराम जी, जिला कार्यकारी अधिकारी एमएल नेहरा, उप पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश उज्ज्वल, तहसीलदार गोपाल सिंह मीणा, उप निदेशक सूचना प्रौधोगिकी और संचार विभाग देवेन्द्र माथुर, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ हेमराज सोनी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी देवेन्द्र भाटिया, प्रधान पुष्पा देवी चौधरी ने शिरकत करेंगे एवं कु...

अम्बेडकर जयंति पर विशाल रक्तदान शिविर कल

रक्तदान शिविर में भाग लेने के लिए बांटे पीले चावल, तैयारियां जोरो पर भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में बाड़मेर रक्तदाता समुह द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसकी तैयारियां वृहद स्तर पर की जा रही हैं। विशाल रक्तदान शिविर के लिए रक्तदाता समूह की टीमों ने घर-घर जाकर पीले चावल बांटे। साथ ही कार्यक्रम में भागीदारी और रक्तदान के लिए समुह की टीम ने जिला कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओपी विश्नोई,पुलिस अधीक्षक गगनदीप सिंघला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल मेघवाल, उपखंड अधिकारी चेतन कुमार त्रिपाठी, जिला रसद अधिकारी कंवराराम जी, जिला कार्यकारी अधिकारी एमएल नेहरा, उप पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश उज्ज्वल, तहसीलदार गोपाल सिंह मीणा, उप निदेशक सूचना प्रौधोगिकी और संचार विभाग देवेन्द्र माथुर, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ हेमराज सोनी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी देवेन्द्र भाटिया, प्रधान पुष्पा देवी चौधरी से संपर्क किया। इस पर सभी ने कार्यक्रम में उपस्थित ...