Skip to main content

विशाल रक्तदान शिविर आज

बाबा साहेब की जयंती पर युवा करेंगे रक्तदान 
भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में ब्लड डोनर्स सोसायटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसकी तैयारियां वृहद स्तर पर की जा रही हैं।

विशाल रक्तदान शिविर के लिए रक्तदाता समूह की टीमों द्वारा जिले भर में प्रचार प्रसार किया जा रहा है तथा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पीले चावल बांटे। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रशासनिक अधीकारियों जिला कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओपी विश्नोई,पुलिस अधीक्षक गगनदीप सिंघला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल मेघवाल, उपखंड अधिकारी चेतन कुमार त्रिपाठी, जिला रसद अधिकारी कंवराराम जी, जिला कार्यकारी अधिकारी एमएल नेहरा, उप पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश उज्ज्वल, तहसीलदार गोपाल सिंह मीणा, उप निदेशक सूचना प्रौधोगिकी और संचार विभाग देवेन्द्र माथुर, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ हेमराज सोनी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी देवेन्द्र भाटिया, प्रधान पुष्पा देवी चौधरी ने शिरकत करेंगे एवं कुछ रक्तदान भी करेंगे।

रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। डॉ विकास चौधरी थार हॉस्पिटल ने रक्तदान जागरूकता की इस मुहिम की सराहना करते हुए आमजन से ज्यादा से ज्यादा शिविर में स्वेच्छा से भाग लेने का आव्हान किया। समाजसेवी गोविंद कुमावत ने बताया कि इस बार बाबा साहेब की जयंती पर सर्व समाज द्वारा मानवता की मिशाल पेश होने जा रही है, ऐसा बाड़मेर में पहली बार देखने को मिलेगा। डॉ शेषकरण राजपुरोहित, दृष्टि आई एंड डेंटल हॉस्पिटल ने बताया कि 18 से 60 साल के स्वस्थ पुरुष व महिला रक्तदान कर सकते है।

Comments

Popular posts from this blog

डॉक्टर ने अगर ब्लड चढ़ाने को कहा है तो ऐसे में क्या करे? यह पोस्ट पढ़े आपकी समस्या हल हो जायेगी .

तमाम बीमारियों और ऑपरेशनों   में ब्लड चढ़ाने की जरूरत पड़ जाती है। ऐसे में मरीज के घरवालों के  सामने असली चुनौती यह होती है कि वे सेफ ब्लड का इंतजाम कहां से करें। साथ ही यह भी महत्वपूर्ण है कि मरीज को ब्लड चढ़ाने का प्रॉसेस ठीक तरीके से पूरा हो और उसमें पूरी तरह से सावधानी बरती जाए। अगर ब्लड की जरूरत पड़ जाए तो किन बातों का रखें ध्यान... जब भी किसी मरीज को ब्लड की जरुरत पड़े तो सबसे पहला काम ब्लड बैंक में जाकर पता करे की वहाँ वह रक्त मौजूद है या नहीं. अगर ब्लड बैंक में रक्त उपलब्ध है तो आपको भटकने की जरुरत नहीं रह जाती है ,   ब्लड बैंक से ब्लड लेने के लिए आपको स्वयं को या परिचित रिश्तेदार को ब्लड बैंक में बदले में रक्त देना पड़ता है. मतलब आपको जिस ग्रुप के रक्त की जरुरत है वह वहां से मिल जायेगा मगर बदले में आपको किसी भी रक्त समूह का ब्लड ,   ब्लड बैंक में देना होगा. यह ब्लड बैंक का प्रोसेस है. अब अगर आप ब्लड बैंक जाते है और वहा आपको जो रक्त चाहिए वह नहीं मिलता है तो अब ऐसे में आपको उसी ब्लड ग्रुप का डोनर लाने की जरुरत हो उठती है. यह कोई समस्या नहीं है. ...

निर्जरा एकादशी पर निम्बला गांव के युवाओं ने किया रक्त का दान

सीमावर्ती जिले बाड़मेर के गांवों में रक्तदान जागरूकता इस कदर फैली है कि अब आम दिनों में भी रक्तदान शिविर होने लगे है। ऐसा ही आज निम्बला गांव के युवाओं ने निर्जरा एकादशी पर रक्तदान कर बहुत ही पूण्य का काम किया। कार्यक्रम की शुरुआत उदय सेजू पोस्ट अधीक्षक, डॉ. भरत सारण, भीमराज कड़ेला, उतमाराम सुथार प्रधानाचार्य , गुणेशाराम कुमावत, खेतदान चारण, भूरसिंह चोहान, ने फीता काटकर की । प्रभुराम तथा नेमसिंह ने सबसे पहले रक्तदान किया। कार्यक्रम के भामाशाह  नरपतसिंह, टीकमसिंह, गोपालदान, हरखाराम सेजू, बाबूलाल सुथार, वेदाराम सेजू, मगसिंह राजपुरोहित, अरविंद बारहट रहे जिन्होने कार्यक्रम के दोरान बहुत ही उम्दा व्यवस्था एवं सेवाएं प्रदान की । शिविर के दौरान  भोजदान , दुर्गदान ,  दीपसिंह  पब्बाराम ,  छोगसिंह ,  सांवल सिंह,  खुमाराम, किशनाराम सेजू, पांचाराम आदि गांव के बुजुर्ग तथा खीमराज जांगिड़, ललित सऊ, गौतम चावड़ा, दिलीप सेजू, डूंगर सेजू, कैलाश जागिंड, डामरसिंह, रणवीरसिंह, ललित सउ, खरथ सेजू आदि युवाओं का विशेष सहयोग रहा।  इस दौरान कुल 51 युवाओं ने रक्त...

विशाल रक्तदान शिविर 14 अप्रैल को राजकीय चिकित्सालय में

ब्लड डोनर्स सोसाइटी द्वारा 14 अप्रैल को राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया है. अगर आप इस रक्त दान शिविर मे आकर रक्तदान करते है तो पहले तो आप बहुत ही पूण्य कमा लेंगे। दूसरा आपको प्रशासनिक अधीकारियों द्वारा सम्मानित भी किया जायेगा। आपको ब्लड डोनर्स सोसायटी , बाड़मेर द्वारा वैध सर्टिफिकेट प्रशंसा पत्र भी दिया जाएगा। सम्मान स्वरूप आपको शिल्ड भी भेंट की जाएगी। इसके अलावा आपको , आपके परिवार वालों को , मित्र , बंधु किसी को भी कभी भी रक्त की जरूरत होगी तो आपको तुरंत बिना भागदौड़ के रक्त मिल जाये इस हेतु ब्लड बैंक का डोनर कार्ड भी बना के दिया जाएगा। आप इस शिविर में पधारे और किसी का जीवन बचाने में मदद करें!  आप अपना रजिस्ट्रेशन इन नम्बरों पर कॉल करके या व्हाट्स एप्प मेसेज करके करवा सकते है. 09784096944, 9799306805, 7728823306