Skip to main content

बाबा साहेब कि जयंती पर बना सामाजिक समरसता का रिकॉर्ड

.
महायज्ञ में 160 यूनिट की आहुति
रक्त के अभाव में नहीं जायेगी जान 


सीमान्त बाड़मेर में पहली बार दिखी रक्तदान के प्रति जागरूकता
 सामाजिक समरसता का दिन और बुजुर्गों महिलाओं और युवाओं की उमड़ी भीड़ हर कोई रक्तदान महादान अभियान में स्वयं को रक्तदान देने के लिए आगे कर रहा था और पूरी डॉक्टरों की टीम जुटी थी इस अभियान को गति देने में
मौका था रक्तदान महादान नामक रक्तदान शिविर के महायज्ञ में सुबह से ही महिलाओं और युवाओं ने पहुंचना शुरू कर दिया था
इस अनूठे आयोजन की भागीदार बने  ब्लड डोनर्स सोसायटी बाड़मेर द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर के प्रति पहली बार इतना उत्साह और जागरूकता का संचार दिखा.




कलेक्टर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पहुंचे हौसला बढ़ाने


ब्लड डोनर्स सोसायटी के अक्षयदान भादरेश ने बताया कि सुबह 9 बजे से ही युवाओं और महिलाओं की भीड़ जुटना शुरू हो गयी थी कार्यक्रम के शुरुआत में जिला कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा और अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल मेघवाल कार्यक्रम में पहुंचे और बाबा साहेब और सरस्वती माँ की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया और शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया सबसे पहले दौलत दईया ,विजय कुमार ने जिला कलेक्टर और कार्यवाहक पीएमओ डॉक्टर बीएल मंसुरिया और  ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर मोतीलाल खत्री की उपस्थति में रक्तदान किया 


 सर्व समाज और कई संघटनो ने किया रक्तदान
ब्लड डोनर्स सोसायटी के दिलीप त्रिवेदी ने बताया कि इस ऐतिहासिक रक्तदान शिविर में आशा पंवार ,अनिल पंवार ,गडरा रॉड से जसराज बेनीवाल ,स्वरुप सोलंकी,छोटूसिंह पंवार ,कर्नल शारदा,शिव से नरपत सेजु, अबरार मोहम्मद,खेतराज बृजवाल,लीलाराम सेजु,स्वरुप चंद पंवार,छात्रसंघ महासचिव रितुका  चारण ,अनीता सोनी ,गोमी देवी के नेतृत्व में 161 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर सहभगिता निभाई !

 शिविर ने रचा इतिहास
सामजिक समरसता के उद्दयेश्य से आयोजित रक्तदान शिविर में जहाँ मुस्लिम समाज के लोग उमड़ पड़े वहीँ एक ही परिवार के चार सदस्य माता पिता पुत्री और दामाद ने  भी इस महायज्ञ में आहुति दी ,साथ ही नवविवाहित दम्पतीयों और बड़ी संख्या में महिलाओं ने रक्तदान देकर इस ऐतिहासिक रक्तदान शिविर में सहभागिता निभाई.


मीडिया का रहा विशेष सहयोग
जिले और ग्रामीण आँचल से आये रक्तदाताओं का बाड़मेर का पूरा मीडिया वर्ग उत्साह बढ़ाने पहुंचा और इस ऐतिहासिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करने की इच्छा जताई लेकिन तब तक रक्त भंडारण क्षमता पूर्ण हो चुकी थी विशेषकर पहली बार इस आयोजन में जहाँ सुन्दरा जैसे सीमावर्ती गाँव से और बाखासर से भी रक्तदान करने सैंकड़ों युवा पहुंचे.


 इनका रहा सहयोग
विशाल और ऐतिहासिक रक्तदान शिविर में थार हॉस्पिटल के डॉक्टर विकाश चौधरी,दृष्टि आई एन्ड डेंटल हॉस्पिटल के डॉक्टर शेषकरन राजपुरोहित ,गोविन्द कुमावत,महेंद्र पुरोहित का विशेष सहयोग रहा वहीँ
इस मौके पर कैप्टन आदर्श किशोर, डॉक्टर बाबूलाल धनदे, प्रोफेसर रौशन जैन, डॉक्टर हरीश चौहान, मदन बारूपाल, डॉक्टर कपिल जैन, इन्दर पुरोहित, जगदीश नामा, भगवान बारूपाल, बाबू भाई शेख, वीरेंद्र जैन, जगदीश बृजवाल, हिन्दू सिंह, लोकेंद्रसिंह, जसवंतसिंह, मुल्तान सिंह महाबार, गणेश सुथार, विजय सिंह, अनुज खत्री, हिम्मतसिंह, अमीन खान सहित सैंकड़ों मौजिज लोग और युवा मौजूद रहे ,कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापित  ब्लड डोनर्स सोसायटी सदस्य रघुवीरसिँह तामलोर ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

विशाल रक्तदान शिविर 14 अप्रैल को राजकीय चिकित्सालय में

ब्लड डोनर्स सोसाइटी द्वारा 14 अप्रैल को राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया है. अगर आप इस रक्त दान शिविर मे आकर रक्तदान करते है तो पहले तो आप बहुत ही पूण्य कमा लेंगे। दूसरा आपको प्रशासनिक अधीकारियों द्वारा सम्मानित भी किया जायेगा। आपको ब्लड डोनर्स सोसायटी , बाड़मेर द्वारा वैध सर्टिफिकेट प्रशंसा पत्र भी दिया जाएगा। सम्मान स्वरूप आपको शिल्ड भी भेंट की जाएगी। इसके अलावा आपको , आपके परिवार वालों को , मित्र , बंधु किसी को भी कभी भी रक्त की जरूरत होगी तो आपको तुरंत बिना भागदौड़ के रक्त मिल जाये इस हेतु ब्लड बैंक का डोनर कार्ड भी बना के दिया जाएगा। आप इस शिविर में पधारे और किसी का जीवन बचाने में मदद करें!  आप अपना रजिस्ट्रेशन इन नम्बरों पर कॉल करके या व्हाट्स एप्प मेसेज करके करवा सकते है. 09784096944, 9799306805, 7728823306 

निर्जरा एकादशी पर निम्बला गांव के युवाओं ने किया रक्त का दान

सीमावर्ती जिले बाड़मेर के गांवों में रक्तदान जागरूकता इस कदर फैली है कि अब आम दिनों में भी रक्तदान शिविर होने लगे है। ऐसा ही आज निम्बला गांव के युवाओं ने निर्जरा एकादशी पर रक्तदान कर बहुत ही पूण्य का काम किया। कार्यक्रम की शुरुआत उदय सेजू पोस्ट अधीक्षक, डॉ. भरत सारण, भीमराज कड़ेला, उतमाराम सुथार प्रधानाचार्य , गुणेशाराम कुमावत, खेतदान चारण, भूरसिंह चोहान, ने फीता काटकर की । प्रभुराम तथा नेमसिंह ने सबसे पहले रक्तदान किया। कार्यक्रम के भामाशाह  नरपतसिंह, टीकमसिंह, गोपालदान, हरखाराम सेजू, बाबूलाल सुथार, वेदाराम सेजू, मगसिंह राजपुरोहित, अरविंद बारहट रहे जिन्होने कार्यक्रम के दोरान बहुत ही उम्दा व्यवस्था एवं सेवाएं प्रदान की । शिविर के दौरान  भोजदान , दुर्गदान ,  दीपसिंह  पब्बाराम ,  छोगसिंह ,  सांवल सिंह,  खुमाराम, किशनाराम सेजू, पांचाराम आदि गांव के बुजुर्ग तथा खीमराज जांगिड़, ललित सऊ, गौतम चावड़ा, दिलीप सेजू, डूंगर सेजू, कैलाश जागिंड, डामरसिंह, रणवीरसिंह, ललित सउ, खरथ सेजू आदि युवाओं का विशेष सहयोग रहा।  इस दौरान कुल 51 युवाओं ने रक्त...

बाड़मेर की लाइफलाइन - ब्लड डोनर्स सोसाइटी

ब्लड डोनर्स सोसाइटी पिछले सात वर्ष से बाड़मेर में रक्तदान जागरूकता को लेकर प्रयासरत है। सोसाइटी के संस्थापक भीमराज कड़ेला के प्रयासों से ही बाड़मेर में रक्तदान क्रांति की शुरुआत हुई है। सत्रह से अधिक रक्तदान शिविर, सैकड़ो रक्तदान जागरूकता शिविर, रक्तदान पर विभिन्न प्रतियोगिताएं, ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम जैसे भिन्न भिन्न तरीकों से आमजन में रक्तदान के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर कर लाखों लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहे है। वर्ष 2015 में जन्मदिन, पुण्यतिथी, सालगिरह जैसे अवसरों पर रक्तदान करने ही पहल की शुरुआत भी की है। गणतंत्र दिवस पर रक्तदान को लेकर झांकी निकाली जिसे द्वितीय स्थान भी मिला। लगभग दस हजार से अधिक स्वैच्छिक रक्तदाता तैयार किये जिसमे से पांच हजार रजिस्टर्ड रक्तदाता है। सभी ब्लड ग्रुप के रक्तदाता हर समय रक्तदान को हाजिर मिलेंगे। इसी माह ही रक्तसेवा वेबसाइट का विमोचन किया जिससे सम्पूर्ण भारतवर्ष में रक्त की व्यवस्था करवाई जा सकती है। सोसाइटी द्वारा रक्तदाताओं को सम्मान मिले इसलिए हर वर्ष सम्मान समारोह का आयोजन भी करवाया जाता है, रक्तदाता निःशुल्क एवं निःस्वार्थ भ...