Skip to main content

Posts

सलाम डोनर ईश्वर कुमावत

मरीज देवी पत्नी श्री पुखराज माली एनीमिया पीड़ित जिनका हीमोग्लोबिन 4 ग्राम होने के कारण डॉक्टर ने तुरंत रक्त की व्यवस्था करवाने की बात कही. रक्त की जाँच पर पाया की उनका रक्त समूह ए नेगेटिव है जो बहुत ही दुर्लभ ग्रुप है और ब्लड बैंक में भी उपलब्ध नहीं था. समूह के जीतू जांगिड़ और दिलीप त्रिवेदी और लोकेन्द्र सिंह के प्रयासों से डोनर ईश्वर कुमावत ने रक्तदान किया. ये वही फरिस्ते है जिन्होंने एक मर्तबा किसी की जिन्दगी बचाने को अपने परिवार को जैसलमेर छोड़ने जा रहे थे और रक्तदान के लिए कॉल आने पर परिवार वालों को शिव में ही अपनी फोर व्हीलर में ही रोककर वापस आने का कहा और बाइक पर बाड़मेर आ गये थे. धन्य है वो जननी जिन्होंने ऐसे सपूत को जन्म दिया हम सभी ईश्वर कुमावत के आभारी है. 

जान बचाने के लिए आगे आये डॉ. सूरज ओझा

जयपुर में महीला को जिन्दगी और मौत के बिच जूझती देख एक डॉक्टर की भावनाएं बहने लगी और उन्होंने उसे बचाने की ठान ली. हम बात कर रहे है डॉक्टर सूरज ओझा की, बाड़मेर निवासी डॉ ओझा ने मानवता का फर्ज निभाते हुए सीधे ब्लड बैंक पहुंचे और अपना हाथ आगे कर दिया. डॉक्टर की इस सेवा भावना को देखकर स्टाफ सकते में आ गया.  डॉ ओझा ने रक्तदान कर परिवारजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.

शहीदों को अपने रक्त से दी श्रदांजलि

शहीद दिवस पर युवा संगठन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन 170 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान  समदड़ी शहीद दिवस के उपलक्ष्य में हर साल की भांति इस बार भी समदड़ी सिवाना युवा संगठन द्वारा पंचायत समिति परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुबह से ही युवाओं मे रक्तदान के प्रति ,जोश देखने को मिला। गर्मजोश के साथ युवाओ ने रक्तदान किया।  विकास अधिकारी, तहसीलदार सहित पुलिस प्रशासन के लोगों ने भी रक्तदान किया। ब्लड डोनर्स सोसायटी संयोजक भीमराज कड़ेला, समाजसेवी अक्षयदान बारहट, दिलीप त्रिवेदी ने शिविर का जायजा लिया और कार्यकर्ताओ का हौंसला आफजाई किया।   ब्लड डोनर्स सोसाइटी ने किया सम्मान युवा संगठन के अध्यक्ष संदीप संखलेचा और उनकी टीम के सराहनीय प्रयासों के लिए सोसायटी द्वारा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान दिया गया। मौके पर बाबु सिंह राजगुरु, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, अनिरुद्द सिंह, सुनील दवे, मदन राणा, जगदीश सिंह रावल, मेहबूब भाई, दीपक नायर आदी गणमान्य उपस्थित रहे।

शहीद कांस्टेबल खुमाराम की पुण्य तिथि पर नागौर एसपी परिस देशमुख ने किया रक्तदान

ठीक एक साल पहले 21 मार्च 2016 को गुढ़ा भगवानदास के पास आनंदपाल व उसके साथियों से मुठभेड़ में शहीद हुए कांस्टेबल खुमाराम की प्रथम पुण्यतिथि पर नागौर एसपी परिस देशमुख ने न केवल रक्तदान शिविर का आयोजन करवाया, बल्कि खुद ने रक्तदान भी किया। पुलिस लाइन में आयोजित शिविर में सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने रक्तदान का शहीद कांस्टेबल को श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि देशमुख राजस्थान के बाड़मेर जिले के सबसे बड़े रक्तदान समूह बाड़मेर रक्तदाता समूह से जुड़े हुए है और प्रेरणा स्त्रोत है.

बेहोश महिला को बचाने के लिए फरिश्ते बनकर आए बाड़मेर पुलिस के यह दो जवान

अपराधियो को सलाखों के पीछे पहुंचाने वाले पुलिस विभाग में भी ऐसे कई जाबांज है जो मानवता की मिसाल पेश कर रहे है। ऐसा ही देखने को मिला बाड़मेर के राजकीय अस्पताल में जंहा बाड़मेर पुलिस के दो जवान एक महिला की जान बचाने के लिए इस कदर आगे की आए की उन दोनों ने अपना ही खून देकर महिला की जान बचाई। दरअसल बाड़मेर जिले के नागड़दा गांव निवासी एक महिला ने भाडखा गांव स्थित अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया उसके बाद महिला की तबियत ज्यादा बिगड़ गई और वंहा पर डॉक्टरों ने खून की कमी बताते हुए महिला को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय अस्पताल में रैफर कर दिया। महिला की बिगड़ी तबियत को देखते हुए परिजनों ने रक्त को लेकर काफी प्रयास किए लेकिन सफल नही हो पाए। जब खून की कमी को लेकर महिला के बेहोश होने की सुचना इन दो पुलिस कर्मियों दिलीप और नरपत सेजू को मिली तो यह अस्पताल पहुंचे और महिला को रक्त देकर नया जीवनदान दिया। बाड़मेर पुलिस के इन दो जवानों के इस नेक कार्य की हर कोई प्रशंसा करता हुआ नजर आ रहा है। गौरतलब है कि बाड़मेर पुलिस के यह दो पुलिस कर्मी दिलीप कुमार और नरपत कुमार दोनों सगे भाई है और दिलीप कुमार वर्तमान में...

डोनर स्वरुप बृजवाल ने रक्तदान कर दिया मानवता का सन्देश

चिकित्सालय बाड़मेर में भर्ती एक महीला को फ्रेस ए पॉजिटिव रक्त की जरुरत पडी. परिजनों के प्रयासों के बावजूद रक्त नही मिल रहा था और महीला की हालत गंभीर होती जा रही थी. समूह के देवेन्द्र जी और खेतराज जी के प्रयासों से स्वरुप बृजवाल ने रक्तदान किया और परिजनों ने उन्हें शुभाषीश दिया.स्वरुप बृजवाल की मानवता के प्रति सेवाए शुरू से ही सराहनीय रही है.  

मासूम की जान बचाने आगे आये कालू खान विशाला

राजकीय चिकित्सालय में भर्ती पांच साल की बच्ची पूजा जिसका हिमोग्लोबिन बहुत कम हो चूका था. जिन्दगी और मौत के बिच जूझ रही पूजा को डॉक्टर ने तुरंत रक्त चढाने को कहा. डोनर कालू खान विशाला निवासी ने परिस्थिति को समझते हुए रक्तदान किया. कालू खान बताते है की रक्तदान कर वे बहुत अच्छा महसूस कर रहे है, आज उनके कारण मासुम बच्ची की जान बाच जायेगी.