Skip to main content

बेहोश महिला को बचाने के लिए फरिश्ते बनकर आए बाड़मेर पुलिस के यह दो जवान

अपराधियो को सलाखों के पीछे पहुंचाने वाले पुलिस विभाग में भी ऐसे कई जाबांज है जो मानवता की मिसाल पेश कर रहे है। ऐसा ही देखने को मिला बाड़मेर के राजकीय अस्पताल में जंहा बाड़मेर पुलिस के दो जवान एक महिला की जान बचाने के लिए इस कदर आगे की आए की उन दोनों ने अपना ही खून देकर महिला की जान बचाई।
दरअसल बाड़मेर जिले के नागड़दा गांव निवासी एक महिला ने भाडखा गांव स्थित अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया उसके बाद महिला की तबियत ज्यादा बिगड़ गई और वंहा पर डॉक्टरों ने खून की कमी बताते हुए महिला को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय अस्पताल में रैफर कर दिया। महिला की बिगड़ी तबियत को देखते हुए परिजनों ने रक्त को लेकर काफी प्रयास किए लेकिन सफल नही हो पाए। जब खून की कमी को लेकर महिला के बेहोश होने की सुचना इन दो पुलिस कर्मियों दिलीप और नरपत सेजू को मिली तो यह अस्पताल पहुंचे और महिला को रक्त देकर नया जीवनदान दिया। बाड़मेर पुलिस के इन दो जवानों के इस नेक कार्य की हर कोई प्रशंसा करता हुआ नजर आ रहा है। गौरतलब है कि बाड़मेर पुलिस के यह दो पुलिस कर्मी दिलीप कुमार और नरपत कुमार दोनों सगे भाई है और दिलीप कुमार वर्तमान में बाड़मेर सीओ ओपी उज्ज्वल की गाड़ी का ड्राइवर है तो वही नरपत कुमार बाड़मेर एसपी ऑफिस में कार्यरत है।

Comments

Popular posts from this blog

डॉक्टर ने अगर ब्लड चढ़ाने को कहा है तो ऐसे में क्या करे? यह पोस्ट पढ़े आपकी समस्या हल हो जायेगी .

तमाम बीमारियों और ऑपरेशनों   में ब्लड चढ़ाने की जरूरत पड़ जाती है। ऐसे में मरीज के घरवालों के  सामने असली चुनौती यह होती है कि वे सेफ ब्लड का इंतजाम कहां से करें। साथ ही यह भी महत्वपूर्ण है कि मरीज को ब्लड चढ़ाने का प्रॉसेस ठीक तरीके से पूरा हो और उसमें पूरी तरह से सावधानी बरती जाए। अगर ब्लड की जरूरत पड़ जाए तो किन बातों का रखें ध्यान... जब भी किसी मरीज को ब्लड की जरुरत पड़े तो सबसे पहला काम ब्लड बैंक में जाकर पता करे की वहाँ वह रक्त मौजूद है या नहीं. अगर ब्लड बैंक में रक्त उपलब्ध है तो आपको भटकने की जरुरत नहीं रह जाती है ,   ब्लड बैंक से ब्लड लेने के लिए आपको स्वयं को या परिचित रिश्तेदार को ब्लड बैंक में बदले में रक्त देना पड़ता है. मतलब आपको जिस ग्रुप के रक्त की जरुरत है वह वहां से मिल जायेगा मगर बदले में आपको किसी भी रक्त समूह का ब्लड ,   ब्लड बैंक में देना होगा. यह ब्लड बैंक का प्रोसेस है. अब अगर आप ब्लड बैंक जाते है और वहा आपको जो रक्त चाहिए वह नहीं मिलता है तो अब ऐसे में आपको उसी ब्लड ग्रुप का डोनर लाने की जरुरत हो उठती है. यह कोई समस्या नहीं है. ...

निर्जरा एकादशी पर निम्बला गांव के युवाओं ने किया रक्त का दान

सीमावर्ती जिले बाड़मेर के गांवों में रक्तदान जागरूकता इस कदर फैली है कि अब आम दिनों में भी रक्तदान शिविर होने लगे है। ऐसा ही आज निम्बला गांव के युवाओं ने निर्जरा एकादशी पर रक्तदान कर बहुत ही पूण्य का काम किया। कार्यक्रम की शुरुआत उदय सेजू पोस्ट अधीक्षक, डॉ. भरत सारण, भीमराज कड़ेला, उतमाराम सुथार प्रधानाचार्य , गुणेशाराम कुमावत, खेतदान चारण, भूरसिंह चोहान, ने फीता काटकर की । प्रभुराम तथा नेमसिंह ने सबसे पहले रक्तदान किया। कार्यक्रम के भामाशाह  नरपतसिंह, टीकमसिंह, गोपालदान, हरखाराम सेजू, बाबूलाल सुथार, वेदाराम सेजू, मगसिंह राजपुरोहित, अरविंद बारहट रहे जिन्होने कार्यक्रम के दोरान बहुत ही उम्दा व्यवस्था एवं सेवाएं प्रदान की । शिविर के दौरान  भोजदान , दुर्गदान ,  दीपसिंह  पब्बाराम ,  छोगसिंह ,  सांवल सिंह,  खुमाराम, किशनाराम सेजू, पांचाराम आदि गांव के बुजुर्ग तथा खीमराज जांगिड़, ललित सऊ, गौतम चावड़ा, दिलीप सेजू, डूंगर सेजू, कैलाश जागिंड, डामरसिंह, रणवीरसिंह, ललित सउ, खरथ सेजू आदि युवाओं का विशेष सहयोग रहा।  इस दौरान कुल 51 युवाओं ने रक्त...

विशाल रक्तदान शिविर 14 अप्रैल को राजकीय चिकित्सालय में

ब्लड डोनर्स सोसाइटी द्वारा 14 अप्रैल को राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया है. अगर आप इस रक्त दान शिविर मे आकर रक्तदान करते है तो पहले तो आप बहुत ही पूण्य कमा लेंगे। दूसरा आपको प्रशासनिक अधीकारियों द्वारा सम्मानित भी किया जायेगा। आपको ब्लड डोनर्स सोसायटी , बाड़मेर द्वारा वैध सर्टिफिकेट प्रशंसा पत्र भी दिया जाएगा। सम्मान स्वरूप आपको शिल्ड भी भेंट की जाएगी। इसके अलावा आपको , आपके परिवार वालों को , मित्र , बंधु किसी को भी कभी भी रक्त की जरूरत होगी तो आपको तुरंत बिना भागदौड़ के रक्त मिल जाये इस हेतु ब्लड बैंक का डोनर कार्ड भी बना के दिया जाएगा। आप इस शिविर में पधारे और किसी का जीवन बचाने में मदद करें!  आप अपना रजिस्ट्रेशन इन नम्बरों पर कॉल करके या व्हाट्स एप्प मेसेज करके करवा सकते है. 09784096944, 9799306805, 7728823306