बाबा साहेब जयंती के दिन युवा करेंगे रक्तदान
ब्लड डोनर्स सोसायटी, बाड़मेर द्वारा 14 अप्रैल को राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया है। ब्लड बैंक में रक्तदान होगा और रक्तदान के बाद रक्तदाताओं को सोसायटी का प्रसंशा पत्र और मोमेंटो (शील्ड) सम्मान स्वरुप दिए जायेंगे। साथ ही रक्तदाताओं के परिवार वालों को, मित्र, बंधु या अन्य किसी को भी, कभी भी रक्त की जरूरत होगी तो उनको तुरंत बिना भागदौड़ के रक्त मिल जाये इस हेतु ब्लड बैंक का डोनर कार्ड भी बना के दिया जाएगा।कैंप आयोजको के अनुसार कैम्प में किया गया रक्तदान जरुरतमंदो के लिए बहुत काम आएगा, इमरजेंसी में उनको भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी और ब्लड बैंक से उन्हें आसानी से रक्त मिल जाएगा.

Comments
Post a Comment