रक्तदान शिविर पोस्टर का विमोचन
अम्बेडकर जयंती पर मानव सेवा में रक्तदान शिविर का आयोजन
बाड़मेर जिले के राजकीय चिकित्सालय में मरीजों की बढ़ती संख्या व ब्लड बैंक में रक्त की मात्रा को ध्यान में रखते हुए बाड़मेर रक्तदाता समूह की ओर से बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया है। आमजन के सहयोग से चंचल प्राग मठ के महंत श्री शम्भू नाथ सैलानी के कर कमलों द्वारा रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन किया गया। महंत सैलानी ने कहा कि रक्तदान प्राणी सेवा का काम है, इससे गरीब व जरूरतमंदो को सहायता प्राप्त होगी । संस्थापक भीमराज कड़ेला ने बताया संतो के सानिध्य से हर कार्य मे सफलता प्राप्त होती है। डॉ शेषकरण राजपुरोहित दृष्टि आई एंड डेंटल हॉस्पिटल ने बताया कि मानव सेवा के इस कार्य मे संतो का आशीर्वाद बहुत आशापूर्ण है। समाजसेवी अक्षयदान बारहट ने आमजन से ज्यादा से ज्यादा रक्तदान में सहयोग की अपील की। इस मौके नरपत सेजू, राजा हरीश, दिलीप त्रिवेदी, लोकेंद्र सिंह, अशोक, नरेंद्र सिंह आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment