Skip to main content

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन



राजस्थान की यशस्वी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्म दिन के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय बाड़मेर पर राजकीय चिकित्सालय ब्लड बैंक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा ब्लड डोनर्स सोसाइटी बाड़मेर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ. भाजपा जिलाध्यक्ष जालम सिंह रावलोत, एडीएम ओमप्रकाश विश्नोई और डॉ पीएमओ देवेन्द्र भाटिया ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया. भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सवाई कुमावत ने कार्यक्रम की रूपरेखा सबके सामने रखी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जालम सिंह रावलोत ने वसुंधरा राजे के नेतृत्व में सरकार द्वारा आमजन के हितों में किये गये कार्यो की सराहना करते हुए खुद पर भरोसा जताने की बात कही. ब्लड डोनर्स सोसाइटी द्वारा बाड़मेर जिले में रक्तदान को लेकर किये जा रहे प्रयासों की जमकर तारीफ करते हुए कहाँ की पैसे और नाम के लिए तो सब दौड़भाग करते ही है, कुछ ऐसे काम भी हो जिसपे दुनिया नाज करे तथा हमारा नाम रह जाये. एडीएम ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया की बाड़मेर में आप सभी के सहयोग से आज तक रक्त की कमी की वजह से किसी की जान नहीं गयी तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के इस प्रयास की सराहना की. पीएमओ देवेन्द्र भाटिया ने बताया की वे भी रक्तदान की सोशल मुहीम से जुड़े हुए है और जिले में रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम चला रहे सोसाइटी संयोजक भीमराज कड़ेला को युवाओ के लिए प्रेरणा स्त्रोत बताया. 

बालाराम मुंढ जिला महामंत्री ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा बजट में बाड़मेर के लिए विशेष घोषणा की बात की. ब्लड बैंक प्रभारी डॉ मोती लाल खत्री ने रक्तदाताओ का आभार प्रकट किया. कार्यक्रम में रक्तदाताओ को सम्मान स्वरुप माला पहना कर तथा प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान किये गये. शिविर में भामाशाह अक्षयदान बारहट भादरेश द्वारा के सहयोग से प्रशास्ति पत्र व मोमेंटो के लिए विक्रम सिंह द्वारा सहयोग दिया गया. कार्यक्रम में कैलाश कोटडिया जिला महामंत्री , मोहन कुर्डीया, अक्षयदान बारहट जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, भीमराज कडेला, संयोजक ब्लड डोनर्स सोसाइटी, रमेश सिंह इन्दा, स्वरुप सिंह पंवार नगर महामंत्री, महेंद्र सिंह भाजपा नगर अध्यक्ष, महेंद्र पुरोहित, तनेराज सिंह गहलोत प्रवक्ता, जीतेन्द्र सिंह सेतराऊ, महेश सोनी कार्यालय मंत्री, विक्रम सिंह तामलोर, दिलीप त्रिवेदी, लोकेन्द्र सिंह सोढा, विजय सिंह, प्रकाश जीनगर, प्रकाश सर्राफ, गणेश जांगिड़ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Comments

Popular posts from this blog

विशाल रक्तदान शिविर 14 अप्रैल को राजकीय चिकित्सालय में

ब्लड डोनर्स सोसाइटी द्वारा 14 अप्रैल को राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया है. अगर आप इस रक्त दान शिविर मे आकर रक्तदान करते है तो पहले तो आप बहुत ही पूण्य कमा लेंगे। दूसरा आपको प्रशासनिक अधीकारियों द्वारा सम्मानित भी किया जायेगा। आपको ब्लड डोनर्स सोसायटी , बाड़मेर द्वारा वैध सर्टिफिकेट प्रशंसा पत्र भी दिया जाएगा। सम्मान स्वरूप आपको शिल्ड भी भेंट की जाएगी। इसके अलावा आपको , आपके परिवार वालों को , मित्र , बंधु किसी को भी कभी भी रक्त की जरूरत होगी तो आपको तुरंत बिना भागदौड़ के रक्त मिल जाये इस हेतु ब्लड बैंक का डोनर कार्ड भी बना के दिया जाएगा। आप इस शिविर में पधारे और किसी का जीवन बचाने में मदद करें!  आप अपना रजिस्ट्रेशन इन नम्बरों पर कॉल करके या व्हाट्स एप्प मेसेज करके करवा सकते है. 09784096944, 9799306805, 7728823306 

निर्जरा एकादशी पर निम्बला गांव के युवाओं ने किया रक्त का दान

सीमावर्ती जिले बाड़मेर के गांवों में रक्तदान जागरूकता इस कदर फैली है कि अब आम दिनों में भी रक्तदान शिविर होने लगे है। ऐसा ही आज निम्बला गांव के युवाओं ने निर्जरा एकादशी पर रक्तदान कर बहुत ही पूण्य का काम किया। कार्यक्रम की शुरुआत उदय सेजू पोस्ट अधीक्षक, डॉ. भरत सारण, भीमराज कड़ेला, उतमाराम सुथार प्रधानाचार्य , गुणेशाराम कुमावत, खेतदान चारण, भूरसिंह चोहान, ने फीता काटकर की । प्रभुराम तथा नेमसिंह ने सबसे पहले रक्तदान किया। कार्यक्रम के भामाशाह  नरपतसिंह, टीकमसिंह, गोपालदान, हरखाराम सेजू, बाबूलाल सुथार, वेदाराम सेजू, मगसिंह राजपुरोहित, अरविंद बारहट रहे जिन्होने कार्यक्रम के दोरान बहुत ही उम्दा व्यवस्था एवं सेवाएं प्रदान की । शिविर के दौरान  भोजदान , दुर्गदान ,  दीपसिंह  पब्बाराम ,  छोगसिंह ,  सांवल सिंह,  खुमाराम, किशनाराम सेजू, पांचाराम आदि गांव के बुजुर्ग तथा खीमराज जांगिड़, ललित सऊ, गौतम चावड़ा, दिलीप सेजू, डूंगर सेजू, कैलाश जागिंड, डामरसिंह, रणवीरसिंह, ललित सउ, खरथ सेजू आदि युवाओं का विशेष सहयोग रहा।  इस दौरान कुल 51 युवाओं ने रक्त...

इनसे जानिए सेवा क्या होती है - बाड़मेर के रक्तवीर

ये है बाड़मेर के असली हीरो स्वैच्छिक रक्तदाता लंगेरा के प्रवीणसिंह राजपुरोहित कलक्टर ऑफिस में कनिष्ठ सहायक के रुप मे नौकरी कर रहे है। हर साल अपने पिता स्व. श्री मदनसिंह राजपुरोहित की पुण्यतिथि पर परिवार व दोस्तों सहित ब्लड बैंक जाकर रक्तदान करते है। आप रक्तदान के प्रचार प्रसार हेतु भी कार्य कर रहे है। बाड़मेर आगोर के बृजवाल परिवार के युवा स्व. प्रवीण बृजवाल की असामयिक मृत्यु पश्चात परिवार वाले हरवर्ष पुण्यतिथी पर इसलिये रक्तदान करते है ताकि किसी के घर का चिराग ना बुझे।   ढ़ाणी बाजार के अनिल पंवार चिकित्सालय के चाइल्ड वार्ड में कार्यरत है। नवजातों की माताएं व बच्चों को रक्त की कमी से जुझते हुए देख इस क्षेत्र मे जागरुकता फैलाने का काम कर रहे है। अपने स्टाफ, नर्सिंग स्टूडेंट को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करते है। देराराम बेनीवाल का ब्लड ग्रुप ओ नेगेटिव है और धोरिमन्ना सीएचसी में मेल नर्स के रुप मे सेवाएं दे रहे है। एक बार मलेरिया होने पर जोधपुर के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत आए जूझ रहे थे जहां इन्हें इस दुर्लभ रक्त की जरूरत पड़ी मगर वहां व्यवस्था ना ह...