अर्धरात्रि को बेथेल हॉस्पिटल बाड़मेर के मरीज सीमा चारण w/o योगेश चारण को डिलेवरी के दौरान ब्लीडिंग होने के कारण अर्जेंट AB+ रक्त की आवश्यकता पड़ी।
परिजनों द्वारा ब्लड बैंक प्रभारी डॉ मोती लाल जी से कहने पर बाड़मेर ब्लड डोनर्स से सम्पर्क हुआ।
देर रात बाड़मेर ब्लड के अथक प्रयासों से ब्लड की सुविधा उपलब्ध करवा मरीज की जान बचाई गयी।
परिजन प्रेम दान जी ने बाड़मेर ब्लड डोनर्स से प्रेरित होकर ब्लड बैंक में B+ रक्त की कमी को देखते हुए अपना रक्त, ब्लड बैंक को दिया ताकि किसी और की जान बचा सके।
ब्लड डोनर्स टीम ने प्रेम दान जी का मानव सेवा में आभार प्रकट किया.

Comments
Post a Comment