अर्धरात्रि को बेथेल हॉस्पिटल बाड़मेर के मरीज सीमा चारण w/o योगेश चारण को डिलेवरी के दौरान ब्लीडिंग होने के कारण अर्जेंट AB+ रक्त की आवश्यकता पड़ी।
परिजनों द्वारा काफी मशक्कत के बावजूद रक्त ना मिलने तथा ब्लड बैंक में भी रक्त उपलब्ध ना होने पर, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ मोती लाल जी ने बाड़मेर ब्लड डोनर्स को आखिरी चारा बताया।
देर रात बाड़मेर ब्लड डोनर्स टीम के अथक प्रयासों से ब्लड की सुविधा उपलब्ध करवा मरीज की जान बचाई गयी।
धन्यवाद डोनर अजित सिंह का
साथ में रहे बाड़मेर ब्लड डोनर्स के दिलीप त्रिवेदी, ओमप्रकाश विश्नोई, गोपाल माली, नरेंद्र , प्रवीण गोदारा।

Comments
Post a Comment