अपना रक्त दान कर बचा रहे जिन्दगीयाँ
बाड़मेर जिले में रक्तदान जागरूकता की का पर्याय बन चुके ब्लड डोनर्स सोसायटी के युवा दिन रात एक कर मरीजो की जिंदगिया बचाने में लगे हुए है। मंगलवार अर्धरात्री में आपातकाल में मरीजों के लिए रक्त की जरुरत पड़ी और परिजन रक्त की व्यवस्था करवाने में असफल हुए तथा जब ब्लड बैंक में भी उस ग्रुप का रक्त नही मिला तो बाड़मेर ब्लड डोनर्स के युवाओं ने देर रात रक्तदान कर तीन जिंदगिया बचाली। अजित सिंह एबी पॉज़िटिव, प्रेमदान बी पॉज़िटिव, प्रशांत सिंह ए पॉज़िटिव ने मानवीयता का परिचय देते हुए रक्तदान किया। आपातकाल में टीम के दिलीप त्रिवेदी, ओमप्रकाश विश्नोई, गोपाल माली, नरेंद्र, प्रवीण गोदारा, नरेश सोनी ने सहयोग किया। ब्लड बैंक प्रभारी मोतीलाल खत्री ने युवाओं के प्रयासों की सराहना की।

Comments
Post a Comment