बाड़मेर में सोमवार को जीयोनी मोबाइल कम्पनी ने अपने नए
फ़ोन P7/Max को लाँच किया। इस
उपलक्ष्य में टीम ने लांचिंग को यादगार बनाने के लिए एक ब्लड कैम्प का आयोजन किया।
ट्रस्ट मार्केटिंग के बाड़मेर के मैनेजर विजय बठीजा ने बताया कि इस प्रोडक्ट को
बाड़मेर मार्केट में लाँच करने के साथ ही हमेशा की तरह ही जनहित के लिए ब्लड
डोनेशन कैम्प में कम्पनी से जुड़े क़रीब आधा दर्जन लोगों ने ब्लड बैंक,राजकीय अस्पताल
में रक्तदान किया। इस मोके पर बाड़मेर रक्तदाता समूह के पदाधीकारी भीमराज कड़ेला, दीलिप त्रिवेदी, लव दैया उपस्थित
रहे और उन्हें रक्तदान हेतु प्रेरित किया और समूह के साथ जुड़कर सेवा करते रहने की
प्रेरणा दी। ब्लड बैंक प्रभारी मोतीलाल खत्री ने ऐसे आयोजन की सराहना की। राजा
खोषणी, प्रवीण शर्मा, देवेन्द्र, ललित खत्री, अंकित, कमलेश ने रक्तदान
किया और रक्तदान के बाद टीम ने पालिका बाजरा जाकर दुकानदारो मठाई खिला कर सबका
मुँह मीठा किया। भाटिजा के अनुसार यह
प्रोडक्ट जल्द ही बाड़मेर ज़िले के गाँवों में भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।
तमाम बीमारियों और ऑपरेशनों में ब्लड चढ़ाने की जरूरत पड़ जाती है। ऐसे में मरीज के घरवालों के सामने असली चुनौती यह होती है कि वे सेफ ब्लड का इंतजाम कहां से करें। साथ ही यह भी महत्वपूर्ण है कि मरीज को ब्लड चढ़ाने का प्रॉसेस ठीक तरीके से पूरा हो और उसमें पूरी तरह से सावधानी बरती जाए। अगर ब्लड की जरूरत पड़ जाए तो किन बातों का रखें ध्यान... जब भी किसी मरीज को ब्लड की जरुरत पड़े तो सबसे पहला काम ब्लड बैंक में जाकर पता करे की वहाँ वह रक्त मौजूद है या नहीं. अगर ब्लड बैंक में रक्त उपलब्ध है तो आपको भटकने की जरुरत नहीं रह जाती है , ब्लड बैंक से ब्लड लेने के लिए आपको स्वयं को या परिचित रिश्तेदार को ब्लड बैंक में बदले में रक्त देना पड़ता है. मतलब आपको जिस ग्रुप के रक्त की जरुरत है वह वहां से मिल जायेगा मगर बदले में आपको किसी भी रक्त समूह का ब्लड , ब्लड बैंक में देना होगा. यह ब्लड बैंक का प्रोसेस है. अब अगर आप ब्लड बैंक जाते है और वहा आपको जो रक्त चाहिए वह नहीं मिलता है तो अब ऐसे में आपको उसी ब्लड ग्रुप का डोनर लाने की जरुरत हो उठती है. यह कोई समस्या नहीं है. ...


Comments
Post a Comment