Skip to main content

अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, बाड़मेर रक्तदाता समूह बना प्रेरणा

बाड़मेर रक्तदाता समूह की प्रेरणा पर अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस के मौके पर राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में समस्त नर्सेज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे यूआईटी चेयरमेन डॉ. प्रियंका चौधरी मुख्य अतिथी के रूप उपस्थित रही। उन्होंने बताया की भ्रांतियों से दूर रहकर रक्तदान करे। वे महीला होकर भी रक्तदान कर चुकी है और लोग यह जाने की यह एकदम सुरक्षित है। पीएमओ डॉ. मंसुरिया और ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एम एल खत्री ने आमजन से समय समय पर रक्तदान करने की अपील की। राजस्थान नर्सिंग यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष देवाराम चौधरी ने फ्लोरेंस नाईटेंगल की जीवनी पर प्रकाश डाला और सभी नर्सेज को मिलजुल कर संगठन में कार्य करने को कहा। बाड़मेर रक्तदाता समूह के पदाधिकारी ने बताया की जिले में इस तरह के प्रोग्राम समय समय पर किये जाने चाहिए ताकि जरुरत के समय मरीजों की मदद की जा सके। रक्तदान को जीवनदान कहा गया है। बाड़मेर नर्सिंग यूनियन के अध्यक्ष मूलशंकर सहारण ने सभी सहयोगियों को धन्यवाद दिया और नर्सेज से एक रहने की अपील की। इस मौके पर जिला परिषद् सदस्य नरसिंह कडवासरा, RNA अध्यक्ष अचलाराम चौधरी, नर्सिंग अधीक्षक बाबु लाल पुनड़, राजेंद्र कडवासरा, सताराम भाम्भू,  भूरेलाल जांगिड, नरेश सोनी, लीलाराम सेजु, सूरज सिंह, गंगाराम, सुरेन्द्र चौधरी आदी नर्सेज और नर्सिंग स्टूडेंट्स मौजूद रहे।


Comments