Skip to main content

रक्तदाताओं का पूरा डाटा होगा आॅनलाइन, ब्लड बैंक वेबपोर्टल नूतन योजना हुई शुरू


सरकार अब रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं का पूरा डाटा बेस बनाने की तैयारी में है। इसके लिए जिले में नूतन योजना की शुरूआत हो चुकी है। इस योजना में एक वेबपोर्टल यानी वेबसाइट बनाने की तैयारी की जा रही है, जिस पर रक्तदाता का पूरा डाटा बेस तैयार किया जा रहा है। वेबपोर्टल पर डाटा बेस अपलोड होने से रक्तदाता के नाम, मोबाइल नंबर, उसका पता, ब्लड ग्रुप की जानकारी के साथ उसके अंतिम बार किए गए रक्तदान की जानकारी भी रहेगी। वेबपोर्टल की यह जानकारी जिलेभर के उन लोगों की दी जा रही है, जो विशेष परिस्थितियों में रक्तदान कर सकें। रक्त संबंधी आवश्यकताओं का प्रबंधन अब इस वेबपोर्टल पर पूर्ण पारदर्शिता के साथ होगा। जिसमें ब्लड बैंक में खून की उपलब्धता के साथ-साथ जिले के ऐसे युवाओं के मोबाइल नंबर डाटा उपलब्ध रहेगा। जिससे उन्हें विशेष परिस्थितियों में रक्तदान के लिए बुलाया जा सके। 

अब जागरूक लोगों को मिलेगा प्लेटफार्म 

वेबपोर्टल एक प्लेटफार्म की तरह काम करेगा, जिसमें स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को जोड़ा जाएगा। एनजीओ जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर आमजन को प्रेरित करने का आग्रह किया जाएगा। वेबपोर्टल के माध्यम से युवाओं सामाजिक संस्थानों को बताया जाएगा कि वे सामूहिक रक्तदान नहीं करके अपना वर्ष भर का कैलेंडर बनाकर पोर्टल से जुड़ें। जिससे 35 दिन की अवधि के बाद खराब हो जाने वाले रक्त को बचाया जा सके। रक्त नहीं मिलने के कारण होने वाले असामयिक मृत्यु को भी रोका जा सके। 

बाड़मेर जिलें में रक्तदान जागरूकता के क्षेत्र में काम कार्य कर रहे बाड़मेर ब्लड डोनर्स के संस्थापक भीमराज कड़ेला बताते है की सरकार इस विषय के प्रति गंभीर हो रही है यह अच्छी बात है म स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैँ । परंतु प्रयास तभी सार्थक होंगेजब हम स्वयं रक्तदान करने के लिए आगे आएँगे और अपने मित्रों व रिश्तेदारों को भी इस हेतु आगे आने के लिए प्रेरित करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

विशाल रक्तदान शिविर 14 अप्रैल को राजकीय चिकित्सालय में

ब्लड डोनर्स सोसाइटी द्वारा 14 अप्रैल को राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया है. अगर आप इस रक्त दान शिविर मे आकर रक्तदान करते है तो पहले तो आप बहुत ही पूण्य कमा लेंगे। दूसरा आपको प्रशासनिक अधीकारियों द्वारा सम्मानित भी किया जायेगा। आपको ब्लड डोनर्स सोसायटी , बाड़मेर द्वारा वैध सर्टिफिकेट प्रशंसा पत्र भी दिया जाएगा। सम्मान स्वरूप आपको शिल्ड भी भेंट की जाएगी। इसके अलावा आपको , आपके परिवार वालों को , मित्र , बंधु किसी को भी कभी भी रक्त की जरूरत होगी तो आपको तुरंत बिना भागदौड़ के रक्त मिल जाये इस हेतु ब्लड बैंक का डोनर कार्ड भी बना के दिया जाएगा। आप इस शिविर में पधारे और किसी का जीवन बचाने में मदद करें!  आप अपना रजिस्ट्रेशन इन नम्बरों पर कॉल करके या व्हाट्स एप्प मेसेज करके करवा सकते है. 09784096944, 9799306805, 7728823306 

निर्जरा एकादशी पर निम्बला गांव के युवाओं ने किया रक्त का दान

सीमावर्ती जिले बाड़मेर के गांवों में रक्तदान जागरूकता इस कदर फैली है कि अब आम दिनों में भी रक्तदान शिविर होने लगे है। ऐसा ही आज निम्बला गांव के युवाओं ने निर्जरा एकादशी पर रक्तदान कर बहुत ही पूण्य का काम किया। कार्यक्रम की शुरुआत उदय सेजू पोस्ट अधीक्षक, डॉ. भरत सारण, भीमराज कड़ेला, उतमाराम सुथार प्रधानाचार्य , गुणेशाराम कुमावत, खेतदान चारण, भूरसिंह चोहान, ने फीता काटकर की । प्रभुराम तथा नेमसिंह ने सबसे पहले रक्तदान किया। कार्यक्रम के भामाशाह  नरपतसिंह, टीकमसिंह, गोपालदान, हरखाराम सेजू, बाबूलाल सुथार, वेदाराम सेजू, मगसिंह राजपुरोहित, अरविंद बारहट रहे जिन्होने कार्यक्रम के दोरान बहुत ही उम्दा व्यवस्था एवं सेवाएं प्रदान की । शिविर के दौरान  भोजदान , दुर्गदान ,  दीपसिंह  पब्बाराम ,  छोगसिंह ,  सांवल सिंह,  खुमाराम, किशनाराम सेजू, पांचाराम आदि गांव के बुजुर्ग तथा खीमराज जांगिड़, ललित सऊ, गौतम चावड़ा, दिलीप सेजू, डूंगर सेजू, कैलाश जागिंड, डामरसिंह, रणवीरसिंह, ललित सउ, खरथ सेजू आदि युवाओं का विशेष सहयोग रहा।  इस दौरान कुल 51 युवाओं ने रक्त...

इनसे जानिए सेवा क्या होती है - बाड़मेर के रक्तवीर

ये है बाड़मेर के असली हीरो स्वैच्छिक रक्तदाता लंगेरा के प्रवीणसिंह राजपुरोहित कलक्टर ऑफिस में कनिष्ठ सहायक के रुप मे नौकरी कर रहे है। हर साल अपने पिता स्व. श्री मदनसिंह राजपुरोहित की पुण्यतिथि पर परिवार व दोस्तों सहित ब्लड बैंक जाकर रक्तदान करते है। आप रक्तदान के प्रचार प्रसार हेतु भी कार्य कर रहे है। बाड़मेर आगोर के बृजवाल परिवार के युवा स्व. प्रवीण बृजवाल की असामयिक मृत्यु पश्चात परिवार वाले हरवर्ष पुण्यतिथी पर इसलिये रक्तदान करते है ताकि किसी के घर का चिराग ना बुझे।   ढ़ाणी बाजार के अनिल पंवार चिकित्सालय के चाइल्ड वार्ड में कार्यरत है। नवजातों की माताएं व बच्चों को रक्त की कमी से जुझते हुए देख इस क्षेत्र मे जागरुकता फैलाने का काम कर रहे है। अपने स्टाफ, नर्सिंग स्टूडेंट को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करते है। देराराम बेनीवाल का ब्लड ग्रुप ओ नेगेटिव है और धोरिमन्ना सीएचसी में मेल नर्स के रुप मे सेवाएं दे रहे है। एक बार मलेरिया होने पर जोधपुर के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत आए जूझ रहे थे जहां इन्हें इस दुर्लभ रक्त की जरूरत पड़ी मगर वहां व्यवस्था ना ह...