जिले में पहली बार रक्षा बंधन को मिले नए आयाम
रक्षा बंधन के मौके पर भाइयों ने रक्तदान कर अपनी
बहनों के प्रति जताया प्रेम तो किसी ने दी श्रदांजली
छोटू सिंह पंवार ने अपनी दिवंगत बहन अनु कड़ेला को
रक्तदान कर दी श्रदांजली
खेताराम गहलोत एम्बुलेंस ड्राइवर,
राजकीय चिकित्सालय ने रक्तदान कर बहन को दिया
तोहफा
बाड़मेर में इस बार रक्षा बंधन अनूठा रहा। जिले में पहली बार
रक्षा बंधन के मौके पर बाड़मेर रक्तदाता समूह के छोटू सिंह पंवार के नेतृत्व में कई
भाइयों ने रक्तदान कर अपनी बहनों को जिंदगी भर याद रहे ऐसा तोहफा दे दिया।
छोटू सिंह जी जिनकी कोई सगी बहन नहीं होने के कारण तथा अनु
कड़ेला के रुप में उन्हें सगी बहन जैसा प्यार मिला। भाग्यवस 13 जुलाई, 2016 को अनु ने
दुनिया को अलविदा कह दिया। आज रक्षा बंधन के मौके पर एक बहन की स्मृति में भाइयो
ने रक्तदान किया।।
इस
मौके पर छोटू सिंह पंवार, पवन खत्री, सोहन
सिंह दांता, लून सिंह चोखला, खेताराम गहलोत ने रक्तदान कर अपनी बहनों को रक्षा बंधन का तोहफा दिया। ब्लड
बैंक प्रभारी मोतीलाल खत्री ने इस पहल को सराहा और स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आमजन
से अपील की। समूह पदाधीकारी ने सभी का आभार प्रकट करते हुए रक्तदान की पहल को आगे
भी जारी रखने प्रण दिलवाया। इस मौके पर संदीप कोचरा, रमेश
सिंह इंदा, दीलिप सिंह गोगादेव, ओम सिंह खींची, अनुज
किरी, हाकम सिंह भाटी, अजय कुमार आदी मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment