01.01.2017
बाड़मेर में रक्तदान जागरूकता की नींव रखने वाले बाड़मेर रक्तदाता
समूह जिले के हजारों लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर चुका है। समूह के
प्रयासों से पिछले कई वर्षों में सैकड़ों जिन्दगियां बचाई जा चुकी है। बाड़मेर ब्लड
डोनर्स के संस्थापक भीमराज कड़ेला ने सार्वजनिक घोषणा करते हुए कहाँ की नव वर्ष
रक्तदान जागरूकता के वर्ष के रूप में मनाया जायेगा, जिसके तहत जिले
भर में ग्राम स्तर तक जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। अस्पताल में ग्रामीण और अनपढ़
मरीजों का अनुपात अधिक है, उन्हें रक्तदान और ब्लड बैंक सम्बंधित
प्रक्रियाओं के बारे में मालूम नहीं रहता है अतः कई परेशानियों का सामना करना पड़ता
है। इस वर्ष गाँवो आदि में कार्यक्रमों के जरिये विस्तृत जागरूकता अभियान चलाया
जायेगा ताकि जीवन को बचाया जा सके।।
Comments
Post a Comment