25 सितम्बर पं दीनदयाल जयंती को जिला स्तर पर
आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर के मद्देनजर विद्यार्थियों तथा जनमानस में रक्तदान
जागरूकता एवं प्रचार प्रसार हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ।इस अवसर पर मुख्य
अतिथि प्रो. पांचाराम चौधरी, पीजी कॉलेज ने छात्रों को संबोधित करते हुए
रक्तदान की महत्ता पर प्रकाश डाला।
प्राचार्य राजीव कुमार जायसवाल ने अपने उद्बोधन में रक्तदान
सम्बंधित भ्रांतियों को दूर किया और इस पुनीत कार्य हेतु संकल्प लेने हेतु कहा।
कॉलेज में लगे बाड़मेर रक्तदाता समूह के जागरूकता पोस्टर
युवाओं के लिए प्रेरणा बने। इस मौके पर रक्त जाँच शिविर भी संपन्न हुआ जिसमें ब्लड
ग्रुप, हीमोग्लोबिन की जांच ब्लड बैंक के श्री बालाराम एंड टीम ने
किया, जिसमे सौ विद्यार्थियों की जाँच की गई। कार्यक्रम का संचालन
प्रवक्ता श्री रोशनलाल जैन ने किया। इस मौके पर घनश्याम वर्मा, कमल पंवार, पेमाराम, गितेश्वर, रविप्रकाश माथुर, राधेश्याम बैरवा
आदि गणमान्य तथा कार्यालय कर्मचारी मौजूद रहे।।

Comments
Post a Comment