शिवम् हॉस्पिटल बाड़मेर में एक महिला के डिलीवरी केस मे ओ
नेगेटिव रक्त की जरुरत पड़ी। चिकित्सालय में रक्त उपलब्ध नहीं मिला तो राजकीय
चिकित्सालय में परिजनों से संपर्क किया। वहां ब्लड बैंक में भी उन्हें निराशा हाथ
लगी। परिजन रक्तदान को तैयार थे मगर उनमे से किसी का भी ओ नेगेटिव नहीं था। बाद
में बाड़मेर ब्लड डोनर्स से संपर्क करने पर समूह के एक ऐसे डोनर जो पिछले काफी समय
से रक्तदान की इच्छा लिए हुए बैठे थे मगर उन्हें सेवा का मौका नहीं मिला। डोनर
हिम्मत सिंह चारण ग्रामीण थाना बाड़मेर ने आपातकाल को समझकर तुरंत आकर रक्तदान
किया. समूह संस्थापक भीमराज कडेला ने हिम्मत सिंह जी की मानवता के प्रति श्रद्दा
को सलाम किया और सहयोग करने वाले श्री सुरेश मेघवाल, दिलीप त्रिवेदी, स्वरुप जी सोनी
को धन्यवाद प्रकट किया.
सीमावर्ती जिले बाड़मेर के गांवों में रक्तदान जागरूकता इस कदर फैली है कि अब आम दिनों में भी रक्तदान शिविर होने लगे है। ऐसा ही आज निम्बला गांव के युवाओं ने निर्जरा एकादशी पर रक्तदान कर बहुत ही पूण्य का काम किया। कार्यक्रम की शुरुआत उदय सेजू पोस्ट अधीक्षक, डॉ. भरत सारण, भीमराज कड़ेला, उतमाराम सुथार प्रधानाचार्य , गुणेशाराम कुमावत, खेतदान चारण, भूरसिंह चोहान, ने फीता काटकर की । प्रभुराम तथा नेमसिंह ने सबसे पहले रक्तदान किया। कार्यक्रम के भामाशाह नरपतसिंह, टीकमसिंह, गोपालदान, हरखाराम सेजू, बाबूलाल सुथार, वेदाराम सेजू, मगसिंह राजपुरोहित, अरविंद बारहट रहे जिन्होने कार्यक्रम के दोरान बहुत ही उम्दा व्यवस्था एवं सेवाएं प्रदान की । शिविर के दौरान भोजदान , दुर्गदान , दीपसिंह पब्बाराम , छोगसिंह , सांवल सिंह, खुमाराम, किशनाराम सेजू, पांचाराम आदि गांव के बुजुर्ग तथा खीमराज जांगिड़, ललित सऊ, गौतम चावड़ा, दिलीप सेजू, डूंगर सेजू, कैलाश जागिंड, डामरसिंह, रणवीरसिंह, ललित सउ, खरथ सेजू आदि युवाओं का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान कुल 51 युवाओं ने रक्त...

Comments
Post a Comment