राजकीय महाविद्यालय बाड़मेर में रक्तदान जागरूकता शिविर में
महाविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों को मोटीवेट करने के लिए डॉ आदर्श
किशोर जी द्वारा विशेष आग्रह पर समूह संचालक द्वारा मोटिवेशनल प्रोग्राम में
उपस्थिति दी गई। जिले के सैकड़ों युवा प्रोग्राम में मौजूद रहे। संचालक ने अपने
प्रेरित भाषण में रक्तदान सम्बंधित कई जानकारियां प्रदान की, उन्हें समूह के
कार्यों , जिले में रक्तदान के विकास के बारे में बताया।।
अंत में प्राचार्या डॉ विमला आर्य, समस्त स्टाफ ने
धन्यवाद प्रकट किया।।
ब्लड डोनर्स सोसाइटी द्वारा 14 अप्रैल को राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया है. अगर आप इस रक्त दान शिविर मे आकर रक्तदान करते है तो पहले तो आप बहुत ही पूण्य कमा लेंगे। दूसरा आपको प्रशासनिक अधीकारियों द्वारा सम्मानित भी किया जायेगा। आपको ब्लड डोनर्स सोसायटी , बाड़मेर द्वारा वैध सर्टिफिकेट प्रशंसा पत्र भी दिया जाएगा। सम्मान स्वरूप आपको शिल्ड भी भेंट की जाएगी। इसके अलावा आपको , आपके परिवार वालों को , मित्र , बंधु किसी को भी कभी भी रक्त की जरूरत होगी तो आपको तुरंत बिना भागदौड़ के रक्त मिल जाये इस हेतु ब्लड बैंक का डोनर कार्ड भी बना के दिया जाएगा। आप इस शिविर में पधारे और किसी का जीवन बचाने में मदद करें! आप अपना रजिस्ट्रेशन इन नम्बरों पर कॉल करके या व्हाट्स एप्प मेसेज करके करवा सकते है. 09784096944, 9799306805, 7728823306

Comments
Post a Comment