Skip to main content

एक घटना

मेरे पास एक कॉल आया मरीज के परिजन का था . मुझसे कहा की लेडीज डिलीवरी वार्ड में भर्ती है और डॉक्टर ने कहा है खून चढ़ाना पड़ेगा कमजोरी है, वरना माँ और बच्चे दोनों को खतरा है. मेने पूछा - रक्त समूह क्या है उन्होंने ए-पॉजिटिव बताया. मेने कहा- ठीक है मै पता कर के वापस कॉल करता हु . मेने ब्लड बैंक में पता किया तो पता चला ए-पॉजिटिव रक्त ब्लड बैंक में उपलब्ध है. मेने वापस कॉल किया और कहा आपको घबराने की जरुरत नहीं है हमारे हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में रक्त उपलब्ध है. आपको बस ब्लड बैंक जाना है और आप अपने किसी परिजन का ब्लड रिप्लेसमेंट में दे देना. उन्होंने कहा की हम गाँव के है और हमारे साथ में ऐसा कोई नहीं जो रक्त दे सके और हमारा यहा कोई पहचान वाला भी नहीं है. मेने कहा – ठीक है, मै डोनर भेजता हूँ . मैं खुद हॉस्पिटल गया और मेरे साथ 2 डोनर थे मैंने परिजन को कॉल किया और ब्लड बैंक के यहां आने को कहा.
मैंने देखा की 2 युवा हष्ट पुष्ट आये. मेने कहा रक्त तो आप भी दे सकते है आप तो इस लायक लग रहे हो. पहले वाले ने कहा रक्त नहीं दे सकता, मेरी इतनी हेल्थ कहा और मै तो बीमार हूँ . मैंने कहा आप नहीं तो दुसरे वाले की तरफ इशारा करके की आप दे दो . तो उसने भी मना कर दिया. मेने पहले वाले से पुछा आपके मरीज क्या लगता है? उसने कहा मेरी भाभी है. मेने कहा आप अपनी भाभी के लिए खून नहीं दे सकते और मेरे साथ जो आये है उसके आपकी भाभी कुछ नहीं लगती, वो केसे दे सकते है (उससे पहले मेने उन्हें रक्तदान के बारे में सब जानकारी दे दी थी ). वो जाने लगे और कहने लगे हमारे साथ वृद्ध भी है आप उनसे बात करो. मै उनके पास डिलीवरी वार्ड में गया उन्हें पूरी बात बताई.
मेने कहा रक्त यहा उपलब्ध है और अब बस आप ईन दोनों में से किसी एक का रक्त रिप्लेसमेंट करवादो तो उनका जवाब भी सुनने लायक था - की मेरा बेटा केसे रक्त दे सकता है. आप चाहे तो पैसे ले लो मगर सारी व्यवस्था आप ही को करनी है, हम खून नहीं दे सकते.
मैंने उन्हें बताया की हमारे रक्तदाता समूह के डोनर पूर्णतया स्वेच्छिक एवम निः शुल्क रक्तदान करते है. काफी समझाने के बाद भी वो नहीं समझे. आखिर हमें तो उस मरीज की जान बचानी थी मेने कहा ठीक है आप अपने डॉक्यूमेंट लेकर ब्लड बैंक के आगे आ जाओ हमारा डोनर रक्तदान कर देगा.
हम सब ब्लड बैंक गए वह कर्मचारी आगे ब्लड रिप्लेसमेंट में थोडा व्यस्त था. हमें देरी हो रही थी मगर हमने बाहर इंतजार कीया. हम समूह के लोग आपस में बात कर रहे थे. ब्लड बैंक वाले ने करीब 10 मिनट बाद हमें बुलाया . हम अंदर गये और उन्होंने मुझे कहा आज फिर किसको रक्त दिलवा रहे हो. मेने कहा- रुको! मैं उनको बुलाता हूँ. बाहर देखा तो कोई नहीं था. हमने यहा वहा काफी ढूंढा मगर वो लड़का कही नहीं मिला. मेने डोनर से कहा शायद वो कही ज्यूस लेने न चला गया हो. काफी देर इंतजार के बाद भी वो नहीं आया.
हम पर क्या बीती वो बस हम ही महसूस कर सकते थे. हमारे चेहरे देखने लायक थे.

- भीमराज कडेला 

Comments

Popular posts from this blog

डॉक्टर ने अगर ब्लड चढ़ाने को कहा है तो ऐसे में क्या करे? यह पोस्ट पढ़े आपकी समस्या हल हो जायेगी .

तमाम बीमारियों और ऑपरेशनों   में ब्लड चढ़ाने की जरूरत पड़ जाती है। ऐसे में मरीज के घरवालों के  सामने असली चुनौती यह होती है कि वे सेफ ब्लड का इंतजाम कहां से करें। साथ ही यह भी महत्वपूर्ण है कि मरीज को ब्लड चढ़ाने का प्रॉसेस ठीक तरीके से पूरा हो और उसमें पूरी तरह से सावधानी बरती जाए। अगर ब्लड की जरूरत पड़ जाए तो किन बातों का रखें ध्यान... जब भी किसी मरीज को ब्लड की जरुरत पड़े तो सबसे पहला काम ब्लड बैंक में जाकर पता करे की वहाँ वह रक्त मौजूद है या नहीं. अगर ब्लड बैंक में रक्त उपलब्ध है तो आपको भटकने की जरुरत नहीं रह जाती है ,   ब्लड बैंक से ब्लड लेने के लिए आपको स्वयं को या परिचित रिश्तेदार को ब्लड बैंक में बदले में रक्त देना पड़ता है. मतलब आपको जिस ग्रुप के रक्त की जरुरत है वह वहां से मिल जायेगा मगर बदले में आपको किसी भी रक्त समूह का ब्लड ,   ब्लड बैंक में देना होगा. यह ब्लड बैंक का प्रोसेस है. अब अगर आप ब्लड बैंक जाते है और वहा आपको जो रक्त चाहिए वह नहीं मिलता है तो अब ऐसे में आपको उसी ब्लड ग्रुप का डोनर लाने की जरुरत हो उठती है. यह कोई समस्या नहीं है. ...

विशाल रक्तदान शिविर 14 अप्रैल को राजकीय चिकित्सालय में

ब्लड डोनर्स सोसाइटी द्वारा 14 अप्रैल को राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया है. अगर आप इस रक्त दान शिविर मे आकर रक्तदान करते है तो पहले तो आप बहुत ही पूण्य कमा लेंगे। दूसरा आपको प्रशासनिक अधीकारियों द्वारा सम्मानित भी किया जायेगा। आपको ब्लड डोनर्स सोसायटी , बाड़मेर द्वारा वैध सर्टिफिकेट प्रशंसा पत्र भी दिया जाएगा। सम्मान स्वरूप आपको शिल्ड भी भेंट की जाएगी। इसके अलावा आपको , आपके परिवार वालों को , मित्र , बंधु किसी को भी कभी भी रक्त की जरूरत होगी तो आपको तुरंत बिना भागदौड़ के रक्त मिल जाये इस हेतु ब्लड बैंक का डोनर कार्ड भी बना के दिया जाएगा। आप इस शिविर में पधारे और किसी का जीवन बचाने में मदद करें!  आप अपना रजिस्ट्रेशन इन नम्बरों पर कॉल करके या व्हाट्स एप्प मेसेज करके करवा सकते है. 09784096944, 9799306805, 7728823306 

इनसे जानिए सेवा क्या होती है - बाड़मेर के रक्तवीर

ये है बाड़मेर के असली हीरो स्वैच्छिक रक्तदाता लंगेरा के प्रवीणसिंह राजपुरोहित कलक्टर ऑफिस में कनिष्ठ सहायक के रुप मे नौकरी कर रहे है। हर साल अपने पिता स्व. श्री मदनसिंह राजपुरोहित की पुण्यतिथि पर परिवार व दोस्तों सहित ब्लड बैंक जाकर रक्तदान करते है। आप रक्तदान के प्रचार प्रसार हेतु भी कार्य कर रहे है। बाड़मेर आगोर के बृजवाल परिवार के युवा स्व. प्रवीण बृजवाल की असामयिक मृत्यु पश्चात परिवार वाले हरवर्ष पुण्यतिथी पर इसलिये रक्तदान करते है ताकि किसी के घर का चिराग ना बुझे।   ढ़ाणी बाजार के अनिल पंवार चिकित्सालय के चाइल्ड वार्ड में कार्यरत है। नवजातों की माताएं व बच्चों को रक्त की कमी से जुझते हुए देख इस क्षेत्र मे जागरुकता फैलाने का काम कर रहे है। अपने स्टाफ, नर्सिंग स्टूडेंट को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करते है। देराराम बेनीवाल का ब्लड ग्रुप ओ नेगेटिव है और धोरिमन्ना सीएचसी में मेल नर्स के रुप मे सेवाएं दे रहे है। एक बार मलेरिया होने पर जोधपुर के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत आए जूझ रहे थे जहां इन्हें इस दुर्लभ रक्त की जरूरत पड़ी मगर वहां व्यवस्था ना ह...