Skip to main content

इसे कहते है सच्ची सेवा।।

रक्तदान महादान माना जाता है मगर हमारे ग्रुप के युवा साथी ऐसे भी है जो स्वयं रक्तदान करते ही है साथ ही लोगों में जागरूकता फैलाना और रक्तदान करवाने का भी उन्होंने जिम्मा ले रखा है। ग्रुप के सलाहकार रणजीत मालिया ने चिकित्सालय में रक्त की कमी के चलते रक्तदान का काम खुद करवा रहे है।
ग्रामीण इलाकों से आये लोगों को जब अचानक रक्त की जरुरत पड़ती है तो तुरंत रक्त की व्यवस्था करवाना मुश्किल काम है। मालिया ने यह काम बखूबी क दिखाया और नवजीवन हॉस्पिटल में जब पपु देवी के लिए अचानक ही रक्त की व्यवस्था करवाने की जरुरत पड़ी तो चिकित्सालय के स्वीपर केयरटेकर द्वारा रक्तदान करवाया।
एक बात तो सबको माननी पड़ेगी की राजकीय चिकित्सालय का समस्त स्टाफ चाहे वो किसी भी पद का हो रक्तदान के मामले में जागरूक है।
धन्यवाद रणजीत मालिया, रक्तदाता स्वीपर का।

Comments