Skip to main content

रक्तदान शिविर हेतु निमंत्रण

बाड़मेर जिला मुख्यालय स्थित राजकीय अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त सामान्य मात्रा में उपलब्ध नहीं है। जिससे मरीजो के परिजनों को भटकना पड़ रहा है। ब्लड बैंक में पूरी मात्रा में उपलब्ध नही होने के चलते एवन टीवी न्यूज़ चैंनल और बाड़मेर रक्तदाता समूह ग्रुप के बैनर तले 17 फरवरी, बुधवार को एक रक्तदान शिविर आयोजन करने का निर्णय लिया है। आप सभी के बिना यह रक्तदान शिविर आयोजित नहीं हो सकता इसलिए आप इस मुहीम से जुड़िए और रक्तदान करें, ताकि बाड़मेर के राजकीय अस्पताल में आने वाले बेबस लाचार मरीजो को समय पर रक्त नसीब हो सके।
स्थान :- ब्लड बैंक, राजकीय चिकित्सालय, बाड़मेर
तारीख:- 17 फरवरी, 2016, बुधवार
समय:- 09.00 बजे सुबह से।

इस मुहीम से जुड़ने के लिए आप नीचे दिए गये नंबर पर कॉल करे या अपना नाम और मोबाइल नंबर नं. व्हाट्स एप्प मेसेज में लिखकर भेजे।

भीमराज कडेला,
बाड़मेर रक्तदाता समूह
मो. 09784096944
पप्पू कुमार बृजवाल,
एवन टीवी रिपोर्टर
मो.09571635930

ध्यान दे - रक्त सिर्फ मानव से ही लिया जा सकता है, फैक्ट्रियों में नहीं बनाया जा सकता।
तो आओ इस पुण्य भरे काम में सहयोग करे,रक्तदान करे।

Comments

Popular posts from this blog

विशाल रक्तदान शिविर 14 अप्रैल को राजकीय चिकित्सालय में

ब्लड डोनर्स सोसाइटी द्वारा 14 अप्रैल को राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया है. अगर आप इस रक्त दान शिविर मे आकर रक्तदान करते है तो पहले तो आप बहुत ही पूण्य कमा लेंगे। दूसरा आपको प्रशासनिक अधीकारियों द्वारा सम्मानित भी किया जायेगा। आपको ब्लड डोनर्स सोसायटी , बाड़मेर द्वारा वैध सर्टिफिकेट प्रशंसा पत्र भी दिया जाएगा। सम्मान स्वरूप आपको शिल्ड भी भेंट की जाएगी। इसके अलावा आपको , आपके परिवार वालों को , मित्र , बंधु किसी को भी कभी भी रक्त की जरूरत होगी तो आपको तुरंत बिना भागदौड़ के रक्त मिल जाये इस हेतु ब्लड बैंक का डोनर कार्ड भी बना के दिया जाएगा। आप इस शिविर में पधारे और किसी का जीवन बचाने में मदद करें!  आप अपना रजिस्ट्रेशन इन नम्बरों पर कॉल करके या व्हाट्स एप्प मेसेज करके करवा सकते है. 09784096944, 9799306805, 7728823306 

निर्जरा एकादशी पर निम्बला गांव के युवाओं ने किया रक्त का दान

सीमावर्ती जिले बाड़मेर के गांवों में रक्तदान जागरूकता इस कदर फैली है कि अब आम दिनों में भी रक्तदान शिविर होने लगे है। ऐसा ही आज निम्बला गांव के युवाओं ने निर्जरा एकादशी पर रक्तदान कर बहुत ही पूण्य का काम किया। कार्यक्रम की शुरुआत उदय सेजू पोस्ट अधीक्षक, डॉ. भरत सारण, भीमराज कड़ेला, उतमाराम सुथार प्रधानाचार्य , गुणेशाराम कुमावत, खेतदान चारण, भूरसिंह चोहान, ने फीता काटकर की । प्रभुराम तथा नेमसिंह ने सबसे पहले रक्तदान किया। कार्यक्रम के भामाशाह  नरपतसिंह, टीकमसिंह, गोपालदान, हरखाराम सेजू, बाबूलाल सुथार, वेदाराम सेजू, मगसिंह राजपुरोहित, अरविंद बारहट रहे जिन्होने कार्यक्रम के दोरान बहुत ही उम्दा व्यवस्था एवं सेवाएं प्रदान की । शिविर के दौरान  भोजदान , दुर्गदान ,  दीपसिंह  पब्बाराम ,  छोगसिंह ,  सांवल सिंह,  खुमाराम, किशनाराम सेजू, पांचाराम आदि गांव के बुजुर्ग तथा खीमराज जांगिड़, ललित सऊ, गौतम चावड़ा, दिलीप सेजू, डूंगर सेजू, कैलाश जागिंड, डामरसिंह, रणवीरसिंह, ललित सउ, खरथ सेजू आदि युवाओं का विशेष सहयोग रहा।  इस दौरान कुल 51 युवाओं ने रक्त...

बाड़मेर की लाइफलाइन - ब्लड डोनर्स सोसाइटी

ब्लड डोनर्स सोसाइटी पिछले सात वर्ष से बाड़मेर में रक्तदान जागरूकता को लेकर प्रयासरत है। सोसाइटी के संस्थापक भीमराज कड़ेला के प्रयासों से ही बाड़मेर में रक्तदान क्रांति की शुरुआत हुई है। सत्रह से अधिक रक्तदान शिविर, सैकड़ो रक्तदान जागरूकता शिविर, रक्तदान पर विभिन्न प्रतियोगिताएं, ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम जैसे भिन्न भिन्न तरीकों से आमजन में रक्तदान के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर कर लाखों लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहे है। वर्ष 2015 में जन्मदिन, पुण्यतिथी, सालगिरह जैसे अवसरों पर रक्तदान करने ही पहल की शुरुआत भी की है। गणतंत्र दिवस पर रक्तदान को लेकर झांकी निकाली जिसे द्वितीय स्थान भी मिला। लगभग दस हजार से अधिक स्वैच्छिक रक्तदाता तैयार किये जिसमे से पांच हजार रजिस्टर्ड रक्तदाता है। सभी ब्लड ग्रुप के रक्तदाता हर समय रक्तदान को हाजिर मिलेंगे। इसी माह ही रक्तसेवा वेबसाइट का विमोचन किया जिससे सम्पूर्ण भारतवर्ष में रक्त की व्यवस्था करवाई जा सकती है। सोसाइटी द्वारा रक्तदाताओं को सम्मान मिले इसलिए हर वर्ष सम्मान समारोह का आयोजन भी करवाया जाता है, रक्तदाता निःशुल्क एवं निःस्वार्थ भ...