सेना
के हौंसला आफजाई को लेकर हुआ रक्तदान आयोजन
युवाओं
ने रक्तदान कर सेना को दिया सन्देश
बाड़मेर
का हर आम नागरिक सेना और देश के साथ है, यह सन्देश
दिया
देश की सेना
सीमाओं पर रहकर देश की सेवा करती है, देश के लिए सैनिक
लहू बहाते है तो बाड़मेर के रक्तदान क्षेत्र में सक्रिय बाड़मेर रक्तदाता समूह ने
युवाओं से आह्वान किया और रक्तदान के जरिये उन तक यह सन्देश पहुँचाया की जिले का
हर आम आदमी उनके साथ खड़ा हूँ। युवाओं द्वारा किया गया स्वैच्छिक रक्तदान किसी
जरूरतमंद की जिंदगी बचाने के काम आएगा और इससे लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी।
जिले के युवाओं ने रक्तदान कर सेना को दिया
सन्देश
देश में जहाँ सेना के कार्यों की जमकर तारीफ हो रही है वही
बाड़मेर में सेना के हौंसले को कायम रखने के लिये एक अनूठे कार्यक्रम का आयोजन हुआ
जिसमे ज़िले के कई युवाओं ने बाड़मेर रक्तदाता समूह के बैनर तले इकट्ठे होकर सेना को यह सन्देश किया कि देश का हर नागरिक हर
परिस्थिति में उनके साथ है। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे दिलीप त्रिवेदी ने युवाओं
को प्रेरित करते हुए उनको इस काम के लिए धन्यवाद प्रकट किया। चिकित्सालय ब्लड बैंक
प्रभारी मोतीलाल खत्री ने समूह द्वारा रक्तदान को लेकर किये जा रहे विभिन्न
प्रयासों की सराहना की और देश के नाम पर आयोजन को सराहा। समूह संचालक भीमराज कड़ेला
ने बताया कि जिले का हर नागरिक चाहे वो किसी भी समाज या धर्म का हो देश व मानवता
के लिए हमेशा आगे रहा है। इस रक्तदान शिविर से सैनिकों का हौंसला आफजाई होगा और
किसी जरूरतमंद की जिंदगी भी बचेगी तथा भविष्य में यह इस क्षेत्र के लिए प्रेरणा का
काम करेगा। गणेश कुमार,सुरेश वडेरा , ईश्वर सिंह भाटी, मांगी लाल, दिनेश विश्नोई, लोकेंद्र सिंह, सुरेश जांगिड़, श्रवण सेन, प्रशांत सिंह आदि
जिले के कई ने युवाओं ने रक्तदान कर देश के लिए हर समय तत्पर रहने का प्रण लिया।
कार्यक्रम का संचालन लव दैया द्वारा किया गया।


Comments
Post a Comment