जिलें में
रक्तदान जागरुकता के क्षेत्र में कार्य कर रहे ‘‘बाड़मेर रक्तदाता समूह‘‘ ने जनहित में रक्तदान संबधित “मार्गदर्शन-
पोस्टर” का विमोचन किया। जिसमें ब्लड बैंक प्रभारी
मोतीलाल खत्री, समूह संचालक
भीमराज कड़ेला, मनीष शर्मा ICTC-काउंसलर, रणजीत मालिया, जीवाराम, अर्जुन सिंह, मोहन जी, मदन जी आदि
उपस्थित रहें। ब्लड बैंक प्रभारी ने बताया की यह “मार्गदर्शन-
पोस्टर” जनहित में रक्तदान के क्षेत्र में अहम भूमिका निभायेगा। समूह संचालक ने
आमजन से भ्रांतियों से दूर रह के समय- समय पर स्वैच्छिक रक्तदान करने कि अपील की।
ब्लड डोनर्स सोसाइटी द्वारा 14 अप्रैल को राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया है. अगर आप इस रक्त दान शिविर मे आकर रक्तदान करते है तो पहले तो आप बहुत ही पूण्य कमा लेंगे। दूसरा आपको प्रशासनिक अधीकारियों द्वारा सम्मानित भी किया जायेगा। आपको ब्लड डोनर्स सोसायटी , बाड़मेर द्वारा वैध सर्टिफिकेट प्रशंसा पत्र भी दिया जाएगा। सम्मान स्वरूप आपको शिल्ड भी भेंट की जाएगी। इसके अलावा आपको , आपके परिवार वालों को , मित्र , बंधु किसी को भी कभी भी रक्त की जरूरत होगी तो आपको तुरंत बिना भागदौड़ के रक्त मिल जाये इस हेतु ब्लड बैंक का डोनर कार्ड भी बना के दिया जाएगा। आप इस शिविर में पधारे और किसी का जीवन बचाने में मदद करें! आप अपना रजिस्ट्रेशन इन नम्बरों पर कॉल करके या व्हाट्स एप्प मेसेज करके करवा सकते है. 09784096944, 9799306805, 7728823306

Comments
Post a Comment