राजकीय चिकित्सालय में एक प्रसूति महीला को डिलीवरी के लिए
एबी नेगेटिव रक्त की जरुरत पड़ी. ब्लड बैंक में इस रक्त समूह की कमी के चलते और
परिजनों द्वारा काफी मशक्कत करने पर भी इस समूह का रक्तदाता नहीं मिलने पर ब्लड
बैंक स्टाफ ने बाड़मेर रक्तदाता समूह से संपर्क करने की सलाह दी. समूह संचालक ने
तुरंत डोनर संजय जी से संपर्क किया और सेवाभावी संजय जी ने रक्तदान किया. संचालक
ने परिजनों से भी समय समय पर रक्तदान करने की सलाह दी. परिजनों और समूह संचालक ने
संजय जी का आभार प्रकट किया.
डोनर संजय जी

Comments
Post a Comment