Skip to main content

डॉक्टर्स डे पर रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम

जिले में रक्तदान के क्षेत्र में कार्य कर रहे बाड़मेर रक्तदाता समूह”  ने डॉक्टर्स डे पर रक्तदान जागरूकता कार्यक्रमरखा जिसमे जिलें के डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ तथा स्टूडेंट्स आदी मौजूद रहे. कार्यक्रम की शुरुआत में  ब्लड बैंक प्रभारी एमएल. खत्री ने ब्लड बैंक की कार्यप्रणाली तथा रक्तदान के फायदों के बारे में जानकारी दी. रक्तदाता समूह संचालक ने वेब लिंक एप्लीकेशन के बारे में जानकारी दी और जिले के युवाओं से अपील करते हुए कहा की वे इस एप्लीकेशन में ज्यादा से ज्यादा रजिस्टर कर आपातकाल में रक्त की व्यवस्था करवाने में सहयोग करे. उन्होंने बताया की कोई भी व्यक्ति goo.gl/IQCrur लिंक पर जाकर खुद का स्वैच्छिक रक्तदाता के रूप में रजिस्ट्रशन कर सकता है.
स्वैच्छिक रक्तदान रहा उपलब्धी

जागरूकता कार्यक्रम से प्रेरित होकर श्री मोहन चौधरी और श्री विजय कुमार चौधरी ने जीवन में पहली बार और स्वैच्छा से रक्तदान किया. सभी ने उनके हौंसले की तारीफ की. नर्सिंग यूनियन बाड़मेर के अध्यक्ष मूलशंकर सहारण ने कार्यक्रम का संचालन किया. इस मौके पर डॉ. भानुप्रताप बंसल, डॉ. मूलचंद चौधरी, सुरेन्द्र गौरा, महेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे.



Comments

Popular posts from this blog

विशाल रक्तदान शिविर 14 अप्रैल को राजकीय चिकित्सालय में

ब्लड डोनर्स सोसाइटी द्वारा 14 अप्रैल को राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया है. अगर आप इस रक्त दान शिविर मे आकर रक्तदान करते है तो पहले तो आप बहुत ही पूण्य कमा लेंगे। दूसरा आपको प्रशासनिक अधीकारियों द्वारा सम्मानित भी किया जायेगा। आपको ब्लड डोनर्स सोसायटी , बाड़मेर द्वारा वैध सर्टिफिकेट प्रशंसा पत्र भी दिया जाएगा। सम्मान स्वरूप आपको शिल्ड भी भेंट की जाएगी। इसके अलावा आपको , आपके परिवार वालों को , मित्र , बंधु किसी को भी कभी भी रक्त की जरूरत होगी तो आपको तुरंत बिना भागदौड़ के रक्त मिल जाये इस हेतु ब्लड बैंक का डोनर कार्ड भी बना के दिया जाएगा। आप इस शिविर में पधारे और किसी का जीवन बचाने में मदद करें!  आप अपना रजिस्ट्रेशन इन नम्बरों पर कॉल करके या व्हाट्स एप्प मेसेज करके करवा सकते है. 09784096944, 9799306805, 7728823306 

निर्जरा एकादशी पर निम्बला गांव के युवाओं ने किया रक्त का दान

सीमावर्ती जिले बाड़मेर के गांवों में रक्तदान जागरूकता इस कदर फैली है कि अब आम दिनों में भी रक्तदान शिविर होने लगे है। ऐसा ही आज निम्बला गांव के युवाओं ने निर्जरा एकादशी पर रक्तदान कर बहुत ही पूण्य का काम किया। कार्यक्रम की शुरुआत उदय सेजू पोस्ट अधीक्षक, डॉ. भरत सारण, भीमराज कड़ेला, उतमाराम सुथार प्रधानाचार्य , गुणेशाराम कुमावत, खेतदान चारण, भूरसिंह चोहान, ने फीता काटकर की । प्रभुराम तथा नेमसिंह ने सबसे पहले रक्तदान किया। कार्यक्रम के भामाशाह  नरपतसिंह, टीकमसिंह, गोपालदान, हरखाराम सेजू, बाबूलाल सुथार, वेदाराम सेजू, मगसिंह राजपुरोहित, अरविंद बारहट रहे जिन्होने कार्यक्रम के दोरान बहुत ही उम्दा व्यवस्था एवं सेवाएं प्रदान की । शिविर के दौरान  भोजदान , दुर्गदान ,  दीपसिंह  पब्बाराम ,  छोगसिंह ,  सांवल सिंह,  खुमाराम, किशनाराम सेजू, पांचाराम आदि गांव के बुजुर्ग तथा खीमराज जांगिड़, ललित सऊ, गौतम चावड़ा, दिलीप सेजू, डूंगर सेजू, कैलाश जागिंड, डामरसिंह, रणवीरसिंह, ललित सउ, खरथ सेजू आदि युवाओं का विशेष सहयोग रहा।  इस दौरान कुल 51 युवाओं ने रक्त...

इनसे जानिए सेवा क्या होती है - बाड़मेर के रक्तवीर

ये है बाड़मेर के असली हीरो स्वैच्छिक रक्तदाता लंगेरा के प्रवीणसिंह राजपुरोहित कलक्टर ऑफिस में कनिष्ठ सहायक के रुप मे नौकरी कर रहे है। हर साल अपने पिता स्व. श्री मदनसिंह राजपुरोहित की पुण्यतिथि पर परिवार व दोस्तों सहित ब्लड बैंक जाकर रक्तदान करते है। आप रक्तदान के प्रचार प्रसार हेतु भी कार्य कर रहे है। बाड़मेर आगोर के बृजवाल परिवार के युवा स्व. प्रवीण बृजवाल की असामयिक मृत्यु पश्चात परिवार वाले हरवर्ष पुण्यतिथी पर इसलिये रक्तदान करते है ताकि किसी के घर का चिराग ना बुझे।   ढ़ाणी बाजार के अनिल पंवार चिकित्सालय के चाइल्ड वार्ड में कार्यरत है। नवजातों की माताएं व बच्चों को रक्त की कमी से जुझते हुए देख इस क्षेत्र मे जागरुकता फैलाने का काम कर रहे है। अपने स्टाफ, नर्सिंग स्टूडेंट को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करते है। देराराम बेनीवाल का ब्लड ग्रुप ओ नेगेटिव है और धोरिमन्ना सीएचसी में मेल नर्स के रुप मे सेवाएं दे रहे है। एक बार मलेरिया होने पर जोधपुर के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत आए जूझ रहे थे जहां इन्हें इस दुर्लभ रक्त की जरूरत पड़ी मगर वहां व्यवस्था ना ह...