Skip to main content

रक्तदान शिविर में 45 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

बाड़मेर रक्तदाता समूह और एवन टीवी की ओर से हुआ आयोजन
-पुलिस कप्तान सहित कई गणमान्य लोगो ने की शिरकत
राजकीय अस्पताल के ब्लड बैंक में चल रही रक्त की कमी को देखते हुए बाड़मेर रक्तदाता समूह और निजी न्यूज़ चैंनल एवन टीवी ने बुधवार को एक रक्तदान शिविर आयोजित किया जिसमे 45 रक्तदाताओ ने रक्तदान कर अपनी भूमिका निभाई। शिविर के आयोजन से पहले शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आर के माहेश्वरी और राजकीय  अस्पताल के चिकित्सक डॉ. बी एल मंसूरिया ने फीता काटकर उद्घाटन किया। रक्तदान शिविर के मुख्य अतीथी जिला पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख ने रक्तदाताओ को सम्बोधित करते हुए कहा की रक्तदान को लेकर कई तरह की अफवाहे फैलाई जाती है की रक्तदान करने से रक्तदाता को कई तरह की बीमारियो का सामना करना पड़ेगा । लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है, जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा की किसी जरूरत मंद को रक्त देकर उसकी जान बचानी चाहिए। साथ ही जिला पुलिस अधीक्षक ने राजकीय अस्पताल में आयोजित हुए रक्तदान शिविर के आयोजको का होसला अफजाई करते हुए कहा की यह वाकई उनका काम काबिल ए तारीफ है और इस रक्तदान शिविर के बाद आने वाले हर जरूरत मंद मरीज को समय पर रक्त उपलब्ध मिलेगा। शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओ के लिए रमेश फार्मा और मेहता मेडिकल की तरफ से हौसला अफजाई के लिए रखे गए स्मृति चिन्ह को जिला पुलिस अधीक्षक ने सभी रक्तदाताओ को भेंट करते हुए भविष्य में समय समय पर रक्तदान करने की अपील की। इस दौरान ब्लड बैंक प्रभारी मोतीलाल खत्री ने जिला पुलिस अधीक्षक को ब्लड बैंक की व्यस्वथाओ के बारे में जानकारी देते हुए कहा की बाड़मेर के राजकीय अस्पताल में स्थित ब्लड बैंक की बहुत कमी चल रही है और इसी की पूर्ति करने के लिए एवन टीवी और बाड़मेर रक्तदाता समूह ग्रुप जो आगे आया है और उनके काम की सराहना की जाए वो कम है।


इस दौरान बाड़मेर रक्तदाता समूह ग्रुप के भीमराज कडेला और निजी न्यूज़ चेंनल एवन टीवी के जिला प्रभारी पप्पू कुमार बृजवाल ने रक्तदाताओ के साथ साथ अस्पताल प्रशासन और सहयोग करने वालो का आभार जताया। शिविर में मंच संचालन अबरार मोहम्मद द्वारा किया गया। रक्तदान शिविर में गणेश मेघवाल, लीलाराम सेजू, जीवाराम, रणजीत मालिया, कर्नल शारदा सहित कई युवा कार्यकर्ताओं की सेवाये अनुकरणीय रही।

ब्लड बैंक में पहली बार एक साथ महिलाओ ने दिखाया उत्साह ।

बाड़मेर रक्तदाता समूह  और निजी न्यूज़ चैंनल
एवन टीवी की और से आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लेते हुए महिलाओ ने पहली बार ब्लड बैंक में रक्तदान कर आमजन में एक अलग संदेश दिया। बाड़मेर के राजकीय अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में नर्सिंग स्टाफ से कविता सैनी, पुनी विश्नोई और अध्यापिका नीलम देपन, कौशल्या देवी, पप्पू देवी सहित कई महिलाओ ने रक्तदान करते हुए कहा की पुण्य के इस कार्य में हर किसी को आगे आना चाहिए ताकि किसी भी मरीज को रक्त के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने यह साबित कर दिया की महिलाए अभी किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है।
इन रक्तदाताओ ने किया रक्तदान ।

राजकीय अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में खेतपाल बृजवाल, राजेन्द्र कुमार लहुवा, जोगेन्द्र बृजवाल, इंजीनियर खीमराज परिहार, सुरेश पुनड़, श्रवण कुमार बृजवाल, भवेंद्र कुमार, खेताराम, रमेश कुमार परिहार, रवि वर्मा, मनीष गुर्जर, ओमप्रकाश, सुरेश बारुपाल, अर्जुन सिंह सहित कई युवाओ ने रक्तदान कर अपनी भूमिका निभाई।

Comments

Popular posts from this blog

विशाल रक्तदान शिविर 14 अप्रैल को राजकीय चिकित्सालय में

ब्लड डोनर्स सोसाइटी द्वारा 14 अप्रैल को राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया है. अगर आप इस रक्त दान शिविर मे आकर रक्तदान करते है तो पहले तो आप बहुत ही पूण्य कमा लेंगे। दूसरा आपको प्रशासनिक अधीकारियों द्वारा सम्मानित भी किया जायेगा। आपको ब्लड डोनर्स सोसायटी , बाड़मेर द्वारा वैध सर्टिफिकेट प्रशंसा पत्र भी दिया जाएगा। सम्मान स्वरूप आपको शिल्ड भी भेंट की जाएगी। इसके अलावा आपको , आपके परिवार वालों को , मित्र , बंधु किसी को भी कभी भी रक्त की जरूरत होगी तो आपको तुरंत बिना भागदौड़ के रक्त मिल जाये इस हेतु ब्लड बैंक का डोनर कार्ड भी बना के दिया जाएगा। आप इस शिविर में पधारे और किसी का जीवन बचाने में मदद करें!  आप अपना रजिस्ट्रेशन इन नम्बरों पर कॉल करके या व्हाट्स एप्प मेसेज करके करवा सकते है. 09784096944, 9799306805, 7728823306 

निर्जरा एकादशी पर निम्बला गांव के युवाओं ने किया रक्त का दान

सीमावर्ती जिले बाड़मेर के गांवों में रक्तदान जागरूकता इस कदर फैली है कि अब आम दिनों में भी रक्तदान शिविर होने लगे है। ऐसा ही आज निम्बला गांव के युवाओं ने निर्जरा एकादशी पर रक्तदान कर बहुत ही पूण्य का काम किया। कार्यक्रम की शुरुआत उदय सेजू पोस्ट अधीक्षक, डॉ. भरत सारण, भीमराज कड़ेला, उतमाराम सुथार प्रधानाचार्य , गुणेशाराम कुमावत, खेतदान चारण, भूरसिंह चोहान, ने फीता काटकर की । प्रभुराम तथा नेमसिंह ने सबसे पहले रक्तदान किया। कार्यक्रम के भामाशाह  नरपतसिंह, टीकमसिंह, गोपालदान, हरखाराम सेजू, बाबूलाल सुथार, वेदाराम सेजू, मगसिंह राजपुरोहित, अरविंद बारहट रहे जिन्होने कार्यक्रम के दोरान बहुत ही उम्दा व्यवस्था एवं सेवाएं प्रदान की । शिविर के दौरान  भोजदान , दुर्गदान ,  दीपसिंह  पब्बाराम ,  छोगसिंह ,  सांवल सिंह,  खुमाराम, किशनाराम सेजू, पांचाराम आदि गांव के बुजुर्ग तथा खीमराज जांगिड़, ललित सऊ, गौतम चावड़ा, दिलीप सेजू, डूंगर सेजू, कैलाश जागिंड, डामरसिंह, रणवीरसिंह, ललित सउ, खरथ सेजू आदि युवाओं का विशेष सहयोग रहा।  इस दौरान कुल 51 युवाओं ने रक्त...

इनसे जानिए सेवा क्या होती है - बाड़मेर के रक्तवीर

ये है बाड़मेर के असली हीरो स्वैच्छिक रक्तदाता लंगेरा के प्रवीणसिंह राजपुरोहित कलक्टर ऑफिस में कनिष्ठ सहायक के रुप मे नौकरी कर रहे है। हर साल अपने पिता स्व. श्री मदनसिंह राजपुरोहित की पुण्यतिथि पर परिवार व दोस्तों सहित ब्लड बैंक जाकर रक्तदान करते है। आप रक्तदान के प्रचार प्रसार हेतु भी कार्य कर रहे है। बाड़मेर आगोर के बृजवाल परिवार के युवा स्व. प्रवीण बृजवाल की असामयिक मृत्यु पश्चात परिवार वाले हरवर्ष पुण्यतिथी पर इसलिये रक्तदान करते है ताकि किसी के घर का चिराग ना बुझे।   ढ़ाणी बाजार के अनिल पंवार चिकित्सालय के चाइल्ड वार्ड में कार्यरत है। नवजातों की माताएं व बच्चों को रक्त की कमी से जुझते हुए देख इस क्षेत्र मे जागरुकता फैलाने का काम कर रहे है। अपने स्टाफ, नर्सिंग स्टूडेंट को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करते है। देराराम बेनीवाल का ब्लड ग्रुप ओ नेगेटिव है और धोरिमन्ना सीएचसी में मेल नर्स के रुप मे सेवाएं दे रहे है। एक बार मलेरिया होने पर जोधपुर के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत आए जूझ रहे थे जहां इन्हें इस दुर्लभ रक्त की जरूरत पड़ी मगर वहां व्यवस्था ना ह...