रक्त की कमी की
वजह से जान बचाने की जब भी बात आयी है बाड़मेर रक्तदाता समूह हमेशा आगे रहा है.
राजकीय चिकित्सालय में भर्ती मरीजो को जब भी रक्त की जरुरत पड़ती है और ब्लड बैंक
तथा परिजन जब रक्त की व्यवस्था करने में असफल हो जाते है तब हमेशा ही यह ग्रुप काम
आया है .चिकित्सालय के मेल वार्ड में भर्ती मरीज शैतान सिंह जेतमाल सिंह गाँव कुडला
को A+ रक्त की जरुरत पड़ी और रक्त देने वाला कोई
डोनर नहीं मिला तो समूह के सवाई सिंह भाटी ने अपना हाथ आगे बढ़ाया . सवाई सिंह
ग्रुप के रेगुलर डोनर रहे है और आज तक 15 बार रक्तदान कर चुके है.
फोटो: श्री सवाई सिंह भाटी

Comments
Post a Comment