चिकित्सालय के डिलीवरी वार्ड में भर्ती एक प्रसूता को जब एबी पॉजिटिव रक्त की
जरुरत पड़ी और ब्लड बैंक में इस समूह का रक्त उपलब्ध नहीं होने के कारण परिजनों को
काफी मसक्कत का सामना करना पड़ा. समय रहते समूह के पदाधीकारी को खबर मिल गयी और
उन्होंने अपने डोनर रमेश जी से संपर्क किया.
रमेश जी अपनी बहन से मिलने हरसाणी गाँव गये थे और कॉल आते ही उन्होंने किसी
की जान बचाने को प्रायिकता दी तथा वहां से बाड़मेर रवाना हो गये. बाड़मेर आकर
रक्तदान किया और प्रसूता के लिए शुभ कामना की. मानव सेवा के इस जज्बे की जितनी भी
सराहना की जाये कम है.
फोटो : श्री रमेश कुमार

Comments
Post a Comment