Skip to main content

Posts

रक्तदान कर बचाई जान हंसराज जी डोनर ने

राजकीय चिकित्सलाय बाड़मेर में महिला के डिलीवरी केस में बहुत ही गंभीर ब्लड ग्रुप ए नेगेटिव की जरुरत पडी , जिसमे ब्लड बैंक में ब्लड मौजूद नहीं होने पर परिस्तिथियां गंभीर हो गई। समूह से संपर्क करने पर समूह के डोनर दीलिप जी और डोनर जसपाल डाभी के प्रयासों स्वरुप श्री हंसराज जी डोनर ने रक्तदान किया।।

डोनर विजय सिंह ने जरूरतमंद बच्ची के लिए किया रक्तदान

डेंगू मरीज की प्लेटलेट काम होने के कारण डोनर विजय सिंह ने जरूरतमंद बच्ची को ऐ पॉजिटिव फ्रेस ब्लड रक्तदान करके मानवता का परिचय दिया। सहयोगकर्ता समूह के डोनर दिलीप हेगड़े।।।

राजकीय महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम में युवाओं को किया प्रेरित

राजकीय महाविद्यालय बाड़मेर में रक्तदान जागरूकता शिविर में महाविद्यालय के विद्यार्थियों , शिक्षकों को मोटीवेट करने के लिए डॉ आदर्श किशोर जी द्वारा विशेष आग्रह पर समूह संचालक द्वारा मोटिवेशनल प्रोग्राम में उपस्थिति दी गई। जिले के सैकड़ों युवा प्रोग्राम में मौजूद रहे। संचालक ने अपने प्रेरित भाषण में रक्तदान सम्बंधित कई जानकारियां प्रदान की , उन्हें समूह के कार्यों , जिले में रक्तदान के विकास के बारे में बताया।। अंत में प्राचार्या डॉ विमला आर्य , समस्त स्टाफ ने धन्यवाद प्रकट किया।।

राजकीय पोलोटेक्निक कॉलेज में हुआ "रक्तदान जागरूकता शिविर" का आयोजन।।

25 सितम्बर पं दीनदयाल जयंती को जिला स्तर पर आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर के मद्देनजर विद्यार्थियों तथा जनमानस में रक्तदान जागरूकता एवं प्रचार प्रसार हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो. पांचाराम चौधरी , पीजी कॉलेज ने छात्रों को संबोधित करते हुए रक्तदान की महत्ता पर प्रकाश डाला। प्राचार्य राजीव कुमार जायसवाल ने अपने उद्बोधन में रक्तदान सम्बंधित भ्रांतियों को दूर किया और इस पुनीत कार्य हेतु संकल्प लेने हेतु कहा। कॉलेज में लगे बाड़मेर रक्तदाता समूह के जागरूकता पोस्टर युवाओं के लिए प्रेरणा बने। इस मौके पर रक्त जाँच शिविर भी संपन्न हुआ जिसमें ब्लड ग्रुप , हीमोग्लोबिन की जांच ब्लड बैंक के श्री बालाराम एंड टीम ने किया , जिसमे सौ विद्यार्थियों की जाँच की गई। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता श्री रोशनलाल जैन ने किया। इस मौके पर घनश्याम वर्मा , कमल पंवार , पेमाराम ,  गितेश्वर ,   रविप्रकाश माथुर , राधेश्याम बैरवा आदि गणमान्य तथा कार्यालय कर्मचारी मौजूद रहे।।

डोनर नरेश बोहरा ने देर रात किया रक्तदान

नवजीवन हॉस्पिटल में भर्ती महिला डिलीवरी केस देर रात बहुत कोशिशे करने के बाद ओ पॉजिटिव डोनर नरेश बोहरा (शंकर पुस्तक भंडार) ने दिया ब्लड बचाई महिला की जान धन्यवाद डोनर नरेश जी , मुल्तान सिंह महाबार , दीलिप जी।।

डोनर जीतेन्द्र भाम्भू ने रक्तदान कर दी जिन्दगी

आपातकाल में डोनर जीतेन्द्र भाम्भू के हौंसला सलाम करने लायक है. कवास से भी आगे  6 किलोमीटर दूर से रक्तदान करने के लिए आये और किसी को जिन्दगी दे गये. आभार

डोनर लव दैया ने रक्तदान कर बचाई जिन्दगी

एक मासूम बच्चे की जिंदगी बचाने के लिए आपका सेवा भाव काबिले तारीफ है। एक छोटे बच्चे को सर्पदंश हुआ और डॉक्टर ने फ्रेस ब्लड के लिए कहाँ, आपातकाल में तुरंत फ्रेस ब्लड लाना मुश्किल था मगर समूह के डोनर लव दैया ने मानवता का परिचय देते हुए रक्तदान किया. साथ में रहे डोनर दिलीप त्रिवेदी.