Skip to main content

रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को किया प्रेरित

जिले में रक्तदान जागरूकता को प्रोत्साहन दे रहे बाड़मेर ब्लड डोनर्स द्वारा एनसीसी कैडेट्स को रक्तदान के प्रति जागरूक करने हेतु पोलोटेक्निक कॉलेज बाड़मेर में चल रहे एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 2017 में रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत में रोशन जैन, व्याख्याता पोलोटेक्निक कॉलेज ने कैडेट्स को रक्तदान की आम जानकारी दी। बाड़मेर ब्लड डोनर्स के संस्थापक भीमराज कड़ेला द्वारा रक्तदान सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी, ब्लड बैंक में रक्तदान की प्रक्रिया, डॉक्टर द्वारा मरीज को ब्लड चढ़ाने के कहने से लेकर मरीज को ब्लड चढ़ जाने तक की प्रक्रियाओं को बारीकी से समझाया गया। डॉ भरत सारण ने विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार तथा दुर्घटनाओं में रक्त बहने को रोकने के तरीकों को समझाया और कैडेट्स को लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। जियाराम बाना, पूर्व व्याख्याता ने कुरूतियों का त्याग कर रक्तदान करने को कहा। कैंप कमांडेंट कर्नल प्रदीप पूनिया तथा डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल प्रशांत दहिया द्वारा बाड़मेर जिले में इस तरह की पहल की सराहना करते हुए बाड़मेर ब्लड डोनर्स टीम का हौंसला आफजाई किया। मंच संचालन कर रहे कैंप एज्युडेंट कैप्टन डॉ आदर्श द्वारा कैडेट्स को रक्तदान के प्रति जागरूक व प्रोत्साहित करने पर ब्लड डोनर्स टीम का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत मे बाड़मेर ब्लड डोनर्स टीम द्वारा सभी सहयोगकर्ताओं को स्मृति चिन्ह भेंट किए गये।



राज्य के विभीन्न शहरों के 500 कैडेट्स और अधिकारी हुए प्रेरित

कार्यक्रम में राजस्थान के विभिन्न शहरों हनुमानगढ़, गंगानगर, बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर से आये 460 कैडेट्स, 5 एनसीसी अधिकारी, 10 पीआई स्टाफ और ब्लड डोनर्स टीम के लव दैया, दिलीप त्रिवेदी आदी उपस्थित रहे।



Comments

Popular posts from this blog

विशाल रक्तदान शिविर 14 अप्रैल को राजकीय चिकित्सालय में

ब्लड डोनर्स सोसाइटी द्वारा 14 अप्रैल को राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया है. अगर आप इस रक्त दान शिविर मे आकर रक्तदान करते है तो पहले तो आप बहुत ही पूण्य कमा लेंगे। दूसरा आपको प्रशासनिक अधीकारियों द्वारा सम्मानित भी किया जायेगा। आपको ब्लड डोनर्स सोसायटी , बाड़मेर द्वारा वैध सर्टिफिकेट प्रशंसा पत्र भी दिया जाएगा। सम्मान स्वरूप आपको शिल्ड भी भेंट की जाएगी। इसके अलावा आपको , आपके परिवार वालों को , मित्र , बंधु किसी को भी कभी भी रक्त की जरूरत होगी तो आपको तुरंत बिना भागदौड़ के रक्त मिल जाये इस हेतु ब्लड बैंक का डोनर कार्ड भी बना के दिया जाएगा। आप इस शिविर में पधारे और किसी का जीवन बचाने में मदद करें!  आप अपना रजिस्ट्रेशन इन नम्बरों पर कॉल करके या व्हाट्स एप्प मेसेज करके करवा सकते है. 09784096944, 9799306805, 7728823306 

निर्जरा एकादशी पर निम्बला गांव के युवाओं ने किया रक्त का दान

सीमावर्ती जिले बाड़मेर के गांवों में रक्तदान जागरूकता इस कदर फैली है कि अब आम दिनों में भी रक्तदान शिविर होने लगे है। ऐसा ही आज निम्बला गांव के युवाओं ने निर्जरा एकादशी पर रक्तदान कर बहुत ही पूण्य का काम किया। कार्यक्रम की शुरुआत उदय सेजू पोस्ट अधीक्षक, डॉ. भरत सारण, भीमराज कड़ेला, उतमाराम सुथार प्रधानाचार्य , गुणेशाराम कुमावत, खेतदान चारण, भूरसिंह चोहान, ने फीता काटकर की । प्रभुराम तथा नेमसिंह ने सबसे पहले रक्तदान किया। कार्यक्रम के भामाशाह  नरपतसिंह, टीकमसिंह, गोपालदान, हरखाराम सेजू, बाबूलाल सुथार, वेदाराम सेजू, मगसिंह राजपुरोहित, अरविंद बारहट रहे जिन्होने कार्यक्रम के दोरान बहुत ही उम्दा व्यवस्था एवं सेवाएं प्रदान की । शिविर के दौरान  भोजदान , दुर्गदान ,  दीपसिंह  पब्बाराम ,  छोगसिंह ,  सांवल सिंह,  खुमाराम, किशनाराम सेजू, पांचाराम आदि गांव के बुजुर्ग तथा खीमराज जांगिड़, ललित सऊ, गौतम चावड़ा, दिलीप सेजू, डूंगर सेजू, कैलाश जागिंड, डामरसिंह, रणवीरसिंह, ललित सउ, खरथ सेजू आदि युवाओं का विशेष सहयोग रहा।  इस दौरान कुल 51 युवाओं ने रक्त...

बाड़मेर की लाइफलाइन - ब्लड डोनर्स सोसाइटी

ब्लड डोनर्स सोसाइटी पिछले सात वर्ष से बाड़मेर में रक्तदान जागरूकता को लेकर प्रयासरत है। सोसाइटी के संस्थापक भीमराज कड़ेला के प्रयासों से ही बाड़मेर में रक्तदान क्रांति की शुरुआत हुई है। सत्रह से अधिक रक्तदान शिविर, सैकड़ो रक्तदान जागरूकता शिविर, रक्तदान पर विभिन्न प्रतियोगिताएं, ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम जैसे भिन्न भिन्न तरीकों से आमजन में रक्तदान के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर कर लाखों लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहे है। वर्ष 2015 में जन्मदिन, पुण्यतिथी, सालगिरह जैसे अवसरों पर रक्तदान करने ही पहल की शुरुआत भी की है। गणतंत्र दिवस पर रक्तदान को लेकर झांकी निकाली जिसे द्वितीय स्थान भी मिला। लगभग दस हजार से अधिक स्वैच्छिक रक्तदाता तैयार किये जिसमे से पांच हजार रजिस्टर्ड रक्तदाता है। सभी ब्लड ग्रुप के रक्तदाता हर समय रक्तदान को हाजिर मिलेंगे। इसी माह ही रक्तसेवा वेबसाइट का विमोचन किया जिससे सम्पूर्ण भारतवर्ष में रक्त की व्यवस्था करवाई जा सकती है। सोसाइटी द्वारा रक्तदाताओं को सम्मान मिले इसलिए हर वर्ष सम्मान समारोह का आयोजन भी करवाया जाता है, रक्तदाता निःशुल्क एवं निःस्वार्थ भ...