बाड़मेर जिले में रक्तदान क्रांति के प्रणेता, युवाओ के प्रेरणा स्त्रोत, मार्गदर्शक ब्लड डोनर्स सोसायटी के संस्थापक भीमराज कड़ेला ने ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया। बाड़मेर के लोग बहुत ही सेवाभावी, अपनापन लिए हुए है। यहां के युवा इस मुहिम में अपना योगदान देकर हजारों जिंदगियां बचा चुके है। जिंदगी बहुत कीमती है, इसे बचाने में आप भी सहयोग करे। रक्तदान करे जीवनदान दे।।