Skip to main content

Posts

बच्चे को दी जिन्दगी डोनर जोगराज सिंह ने

22 फरवरी रात को किसी साथी के द्वारा अपने 1 साल के  भतीज  के लिए ब्लड देने के लिए जोगराज सिंह से सहयोग की आशा की और जब सुबह उनकी जानकारी में आया की दिनेश पुत्र सुरेश जी गाँव झाख जिसका HB 2 यूनिट ही शरीर में था।  सुबह ही सबसे पहले जोगराज सिंह ने मरीज दिनेश को राजकीय अस्तपाल बाड़मेर में जाकर रक्तदान करके फ्रेश ब्लड दिनेश को चढ़ाया।। जोगराज सिंह  हमारे रेगुलर स्वैच्छिक डोनर रहे है, बताते है की आज पूण्य का काम करके वे बेहद खुश है।।

मानवता के लिए डोनर हितेश मूंदडा ने किया रक्तदान

मानवता का परिचय देते हुए बाड़मेर ब्लड डोनर्स के श्री हितेश मूंदडा ने आपातकाल में एक मरीज जिसका ऑपरेशन होना था, के लिए रक्तदान किया.. आभार डोनर हितेश मूंदडा

रक्तदान का डिजिटल जागरूकता कार्यक्रम हुआ संपन्न

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल अभियान को सपोर्ट करते हुए बाड़मेर ब्लड डोनर्स द्वारा रक्तदान विषय पर पांच दिवसीय डिजिटल जागरूकता प्रोग्राम सोमवार से आयोजित किया गया। प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य ज़िले में लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा यह जागरूकता प्रोग्राम ऑनलाइन चलाया गया जिसमे रक्तदान के विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाया गया। ग्रुप संयोजक भीमराज कड़ेला ने बताया कि बाड़मेर ब्लड डोनर्स इस साल को रक्तदान जागरूकता वर्ष के रूप में मना रहा है जिसके तहत पुरे जिले को ऑनलाइन ऑफलाइन कार्यक्रमों के जरिये जागरूक किया जायेगा। सरकार द्वारा भी इस विषय को गंभीरता से लेते हुए नूतन योजना की शुरुआत की जा रही है। कार्यक्रम के तहत 600 से अधिक लोग जुड़े और 512 लोगो को जानकारी प्रदान की गयी।

लायन दिनेश लूणिया ने किया रक्तदान

लायन दिनेश लूणिया, लायंस क्लब अध्यक्ष ने कल के ऑपरेशन के लिए एक मरीज के लिये मानवता का परिचय देते हुए स्वयं ने रक्तदान करना उचित समझा और रक्तदान किया।। आभार लायन दिनेश जी

रक्तदाताओं का पूरा डाटा होगा आॅनलाइन, ब्लड बैंक वेबपोर्टल नूतन योजना हुई शुरू

सरकार अब रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं का पूरा डाटा बेस बनाने की तैयारी में है। इसके लिए जिले में नूतन योजना की शुरूआत हो चुकी है। इस योजना में एक वेबपोर्टल यानी वेबसाइट बनाने की तैयारी की जा रही है , जिस पर रक्तदाता का पूरा डाटा बेस तैयार किया जा रहा है। वेबपोर्टल पर डाटा बेस अपलोड होने से रक्तदाता के नाम , मोबाइल नंबर , उसका पता , ब्लड ग्रुप की जानकारी के साथ उसके अंतिम बार किए गए रक्तदान की जानकारी भी रहेगी। वेबपोर्टल की यह जानकारी जिलेभर के उन लोगों की दी जा रही है , जो विशेष परिस्थितियों में रक्तदान कर सकें। रक्त संबंधी आवश्यकताओं का प्रबंधन अब इस वेबपोर्टल पर पूर्ण पारदर्शिता के साथ होगा। जिसमें ब्लड बैंक में खून की उपलब्धता के साथ-साथ जिले के ऐसे युवाओं के मोबाइल नंबर डाटा उपलब्ध रहेगा। जिससे उन्हें विशेष परिस्थितियों में रक्तदान के लिए बुलाया जा सके।   अब जागरूक लोगों को मिलेगा प्लेटफार्म   वेबपोर्टल एक प्लेटफार्म की तरह काम करेगा , जिसमें स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को जोड़ा जाएगा। एनजीओ जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर आमजन को प्रेरित क...

नणद की जान बचाने के लिए भाभी ने किया रक्तदान

संजीवनी हॉस्पिटल में डिलीवरी केस में भर्ती ममता खत्री के शरीर से रक्त के बहुत ज्यादा बह जाने से डॉक्टर ने तुरंत ओ पॉज़िटिव रक्त की व्यवस्था करवाने को कहाँ और जान को खतरा बताया। तुरंत डोनर की व्यवस्था ना होते देख  उनकी भाभी पूर्णिमा खत्री ने जीवनदान के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया। डोनर पूर्णिमा खत्री 

देर रात आकर किया रक्तदान डोनर वीरू जाट ने

बाङमेर सिटी हॉस्पिटल एक महिला जिसके डिलीवरी केस था और महिला का हीमोग्लोबिन सिर्फ 4HB रहा। ऐसी मुश्किल घड़ी में  रात्रि 12.10 बजे रक्तदान के लिए तैयार हुए उत्साही डोनर वीरू जाट।। सलाम नमन आपके इस जज्बे को।। आपको बहुत बहुत शुभ कामनाएँ और आपके उज्ज्वल भविष्य की आशा करते है।।