Skip to main content

प्रसूति महीला के लिए किया रक्तदान

शांति पत्नी खेताराम को ब्लडिंग के चलते राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में लाया गया। ज्यादा रक्तस्त्राव और  रक्त की कमी के चलते डॉक्टर ने रक्त चढ़ाने को कहा। ब्लड बैंक में पर्याप्त ब्लड मौजूद था मगर चाहा गया ब्लड ए बी नेगेटिव मौजूद नहीं था। काफी कोशिशों के बाद भी जब रक्त की व्यवस्था नहीं हो पाई तो ब्लड बैंक ने हमसे संपर्क करने की सलाह दी। ब्लड की रेक्विरेमेंट आते ही हमारे डोनर तेजाराम चौधरी ने अपनी मानवीयता का परिचय दिया और ब्लड डोनेट करने ब्लड बैंक पहुंचे। समय पर ब्लड दे दिया गया, मरीज के कुशल मंगल जीवन की कामना करते है और तेजाराम जी के इस कृत्य के लिए उनका आभार  प्रकट करते है।

आप भी तेजाराम जी की तरह किसी की जिंदगी बचाए, रक्तदान करे।।


Comments